Surya Grahan 2019: सूरज पर छाया चांद का साया तो कहीं Orange Ball नजर आया, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा गया, हर आम से लेकर खास व्यक्ति इस खगोलीय घटना का गवाह बना है, अन्य देशवासियों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्यग्रहण को देखा और इसकी तस्वीरें ट्वीट की हैं, इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाई है, इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित हुआ है, यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में हुआ है।

Recommended Video

    Solar Esclipse 2019: पूरे World में ऐसा दिखा Surya Grahan, सामने आए Videos | वनइंडिया हिंदी

    ‘रिंग ऑफ फायर'

    सूर्य के साथ केतु, बृहस्पति और चंद्रमा आदि ग्रह होने से ज्योतिष में इस कल्याणकारी योग वाला बताया था, भारत में आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से ग्रहण लगा, साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर' का नाम दिया है, बता दें कि इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था।

    सोशल मीडिया ग्रहण की तस्वीरों से पटा हुआ है...

    पूरी दुनिया में इस खगोलीय घटना के प्रति लोगों की उत्सुकता देखी गई है, आम से लेकर खास लोगों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया है। सोशल मीडिया ग्रहण की तस्वीरों से पटा हुआ है।

    प्रकृ्ति का एक अद्भुत चमत्कार

    आपको बता दें कि ग्रहण प्रकृ्ति का एक अद्भुत चमत्कार है, ज्योतिष के दृष्टिकोण से यदि देखा जाए तो अभूतपूर्व अनोखा, विचित्र ज्योतिष ज्ञान, ग्रह और उपग्रहों की गतिविधियां एवं उनका स्वरूप स्पष्ट करता है। यह घटना सदा हमेशा अमावस्या को ही होती है।

    सूर्य ग्रहण को लेकर कुछ मान्यताएं भी हैं...

    हमारे ऋषि-मुनियों ने सूर्य ग्रहण लगने के समय भोजन के लिए मना किया है, क्योंकि उनकी मान्यता थी कि ग्रहण के समय में कीटाणु बहुलता से फैल जाते हैं। खाद्य वस्तु, जल आदि में सूक्ष्म जीवाणु एकत्रित होकर उसे दूषित कर देते हैं इसलिए ऋषियों ने पात्रों के कुश डालने को कहा है।

    Orange Ball की तरह नजर आया सूरज

    सोशल मीडिया पर भी सूर्य ग्रहण को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी, लोग अपने घरों की छत पर जाकर इस अद्भुत नजारे को देख रहे हैं और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, कुछ लोगों ने शानदार वीडियो भी शेयर किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+