Solar Eclipse 2019: पीएम मोदी ने शेयर की सूर्य ग्रहण की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर लोगों ने लिए मजे
नई दिल्ली। साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा गया, हर आम से लेकर खास व्यक्ति इस खगोलीय घटना का गवाह बना है,अन्य देशवासियों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्यग्रहण को देखा और इसकी तस्वीरें ट्वीट की लेकिन पीएम मोदी की ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके चश्में के मजे लेने शुरू कर दिए, कुछ लोगों ने तो पीएम मोदी के चश्मे की कीमत तक भी बता दी है।
Recommended Video

लोग बताने लगे PM मोदी के चश्मे की कीमत
मालूम हो कि पीएम मोदी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो खास तरह के चश्मे के साथ नजर आ रहे हैं क्योंकि सूर्य ग्रहण को देखने के लिए खास तरह के चश्मे का प्रयोग किया जाता है, जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार tweet करना शुरू कर दिया।
पीएम मोदी के चश्मे की कीमत डेढ़ लाख?
कुछ यूजर्स ने लिखा कि पीएम मोदी के चश्मे की कीमत डेढ़ लाख है तो किसी ने कहा कि ये जर्मनी से आया है और इसकी कीमत करोड़ो में है तो किसी ने लिखा कि ये दिल्ली के चांदनी चौक का है।
लोग पीएम मोदी की चश्मे वाली तस्वीर पर ले रहे हैं मजे
लोग पीएम मोदी की चश्मे वाली तस्वीर पर तरह-तरह के कैप्शन लिख रहे हैं, जो कि काफी मजेदार है।
सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
खास बात ये है कि इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाई , इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित हुआ है, यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में हुआ है। भारत में आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से ग्रहण लगा।
‘रिंग ऑफ फायर'
साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर' का नाम दिया है, बता दें कि इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण लगा था।












Click it and Unblock the Notifications