सोशल- टीम इंडिया के देवर संग अनुष्का भाभी का मौजा ही मौजा देखा आपने?

कोहली और अनुष्का शर्मा
Getty Images
कोहली और अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के 'विरुष्का' बनने के 'दिन सगना दे' इटली से भारत तक जारी हैं.

इटली में अनुष्का और विराट ने अपनी शादी में बेहद कम लोगों को न्योता दिया था. हनीमून से लौटे इन दोनों सितारों ने दोस्तों और रिश्तेदारों को दावत देना शुरू कर दिया है.

इसी क्रम में दिल्ली में 21 दिसंबर को अनुष्का और विराट का रिसेप्शन हुआ. इस रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हुए.

मोदी को न्योता देने और रिसेप्शन में पहुंचने की तस्वीरें आप शायद देख ही चुके होंगे. लेकिन शादी से जुड़े कार्यक्रमों का असली मज़ा स्टेज पर तस्वीर खिंचवाने में नहीं, बिंदास होकर नाचने में है.

देवर संग अनुष्का भाभी के ठुमके

अनुष्का और विराट के रिसेप्शन के कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए जा रहे हैं. जैसे एक आम भारतीय की शादी में मुंह में नोट दबाकर लोग नाचते हैं. ठीक उसी तरह दुल्हनिया अनुष्का शर्मा भी एक वीडियो में मुंह में नोट दबाकर नाचती दिख रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Bc_OxNvnqfx/?taken-by=chillsvideo

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा के साथ उनके देवर और टीम इंडिया के क्रिकेटर शिखर धवन दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में गाना है मौजा ही मौजा.

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- सितारे आज आसमान से ज़मीन पर उतर आए, वाह क्या बात है.

https://www.instagram.com/p/Bc_WOXhFGeb/?taken-by=virushka_fan

इटली में शादी करने को छोड़ दिया जाए तो अनुष्का और विराट कोहली की शादी किसी स्टार की शादी कम ही लगती है.

वजह कई हैं.

  • ज़्यादातर भारतीयों की शादी की तरह विरुष्का के जयमाल के वक्त 'दिन सगना दा' बजता है.
  • जयमाल के वक्त दूल्हे का ऊपर उठाने की परंपरा कोहली अनुष्का की शादी में भी अपनाई गई.
  • शादी में मुंह पर नोट दबाकर नाचना.

और आख़िर में भले ही आप दूल्हा हैं. लेकिन अपनों के बच्चों को गोद लेना होगा. दरअसल रिसेप्शन में शिखर धवन सपरिवार आए थे.

ऐसे में एक वीडियो में शिखर धवन के बेटे बख्तावर को कोहली गोद लिए हुए नज़र आते हैं. इसी वीडियो में कोहली का ठुमकना भी आप देख सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/Bc_PD78HySZ/?taken-by=chillsvideo

कोहली और अनुष्का की शादी, हनीमून और रिसेप्शन की तस्वीरों से अगर आप संतुष्ट नहीं हुए हैं. तो फिक्र मत कीजिए. अनुष्का और कोहली का अगला रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को होगा.

इसके बाद की पार्टी कोहली क्रिकेट की क्रीज़ पर और अनुष्का सिनेमाई पर्दे पर देंगी, अपने-अपने हुनर से.

'विदेश में शादी कर देशद्रोही हुए अनुष्का, कोहली'

हनीमून पर पाकिस्तान पहुंचे विराट और अनुष्का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+