SOCIAL: बीजेपी के 'विकास' वाले वीडियो पर लोगों ने इस अंदाज़ में दिया जवाब

बीजेपी के विकास के दावों पर विपक्षी दल सवाल उठाते रहे हैं. 'विकास' को लेकर जोक्स भी बने हैं. इसी के जवाब में बीजेपी ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसे गुजरात चुनाव से जोड़ा गया है. लोगों ने इस वीडियो पर अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया भी दी है.

बीजेपी, नरेंद्र मोदी, गुजरात
Getty Images
बीजेपी, नरेंद्र मोदी, गुजरात

बीजेपी के विकास के दावों पर विपक्षी दल सवाल उठाते रहे हैं. 'विकास' को लेकर जोक्स भी बने हैं. इसी के जवाब में बीजेपी ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसे गुजरात चुनाव से जोड़ा गया है. लोगों ने इस वीडियो पर अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया भी दी है.

इस वीडियो में एक सलून पर पांच लोग बैठे हुए हैं. इनमें से दो लोग पीएम नरेंद्र मोदी की बुराई कर रहे हैं. इनमें से एक रिपोर्टर है, जिसे वीडियो में रिपोर्टर कहकर संबोधित किया गया है. तभी वहां बाल कटवाने के लिए अपनी बारी का इं​तजार कर रहा एक शख्स उन दोनों को टोकते हुए पीएम मोदी के समर्थन में बातें रखता है.

मोदी सरकार के काम

वह एक-एक कर मोदी सरकार के कामों को गिनाता है. नोटबंदी, जीएसटी, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक की बात करता है. वह नरेंद्र मोदी के परिवार और रिश्तेदारों को कोई फ़ायदा न मिलने की भी तारीफ़ करता है.

बातचीत खत्म करते-करते वो शख्स कहता है, "अगर आज मोदी फ़ेल हुआ तो अगले 100 सालों तक कोई प्राइम मिनिस्टर करप्शन के सामने लड़ने की हिम्मत ही नहीं करेगा."

और अंत में नाम पूछने पर वह व्यक्ति अपना नाम विकास बताता है और कहता है, "मैं हूं विकास, मैं हूं गुजरात."

इस शख्स का किरदार गुजराती अभिनेता जिमित त्रिवेदी ने निभाया है.

क्या कहते हैं लोग

लोगों ने इस वीडियो पर तंज कसते हुए प्रतिक्रियाएं दी हैं. हालांकि, कुछ लोग समर्थन में भी आए हैं.

गुल्लू नाम के एक ट्विटर यूज़र ने जमात उद-दावा प्रमुख हाफिज़ सईद की तस्वीर डालकर लिखा है, "आज मेरा साथ नहीं दिया तो अगले 100 सालों में कोई पाकिस्तानी भारत के हक़ में आवाज़ नहीं उठाएगा."

इसी यूज़र ने अनुपम खेर की तस्वीर डालकर लिखा है, "अगर आज मेरा साथ नहीं दिया तो अगले 100 सालों में कोई कश्मीरी पंडितों के लिए नहीं लड़ेगा!"

एक यूज़र फेकू काका ने ट्वीट किया है, "मोदी जी के वीडियो से प्रेरित होकर राखी सावंत ने अपने समर्थकों से अपील की है कि अगर आज उनका साथ नहीं दिया, तो अगले 100 सालों तक कोई भी लड़की आइटम गर्ल नहीं बनेगी."

ट्विटर हैंडल जॉयडी ने ​ट्वीट किया है, "सुना था पर आज देख लिया कि सच में विकास पागल हो गया है. सिर्फ फ़ैसला लेने से देश नहीं चलता. जो फ़ैसला देश के हित में हो. वही फ़ैसला लेना चाहिए."

समर्थन में दलीलें

वीडियो का समर्थन करने वाले लोगों ने भी अपनी दलीलें रखी हैं.

एक यूज़र प्रथम श्रीवास्तव ने ट्वीट किया है, "अरे मेरे देश वासियों, कुछ तो सीखो इस वीडियो से जो अब तक किसी ने नहीं किया, वो हमारे मोदी जी कर रहे हैं..."

राजेश बिस्सा ने लिखा है, "विकास घर में रखी हुई चीज़ नहीं जिसे लोगों को बताना पड़ेगा. केंद्र व राज्य सरकार अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं कि विकास पागल नहीं है. दुर्भाग्यपूर्ण."

गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को मतदान हो वाला है. चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

चुनावों की घोषणा से पहले से ही पीएम मोदी लगातार गुजरात के दौरे कर रहे हैं, जिनमें उन्होंने कई घोषणाएं भी कीं. पिछले दिनों राज्य के सोशल मीडिया में 'विकास पागल हो गया है' ट्रेंड कर रहा था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+