सोशल: या अल्लाह गुजरात में जीत दिला दे...
गुजरात चुनाव और वहां के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
कांग्रेस और भाजपा की सियासी तनातनी के बीच लोग सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं.
गुजरात चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. बीजेपी किसी भी तरह किसी को ये कहने का मौका नहीं देना चाहती कि दिल्ली के चक्कर में गुजरात गंवा दिया तो कांग्रेस दो दशक बाद गुजरात में सत्ता हासिल करने का मौका किसी सूरत में गंवाना नहीं चाहती.
काटने वाले जूते और गुजरात गुजरात की रेस
'गुजरात में कांग्रेस की राह का सबसे बड़ा रोड़ा'
हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया ट्विटर अकाउंट से मोदी की एक तस्वीर पोस्ट की गई है. यह तस्वीर उनके कज़ाखस्तान के दौरे की है.
तस्वीर के साथ कमेंट लिखा गया, "या अल्लाह गुजरात में जीत दिला दे."
कुछ घंटों में इस ट्वीट पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली और ये 400 से अधिक बार रीट्वीट हुआ.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय तायडे लिखते हैं, "गुजरात में काँग्रेस आ रही है. उत्तर प्रदेश से अभी-अभी निकल चुकी है."
नेशनलिस्ट ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "भाई तुम लोग जितनी भी नफ़रत करो, बंदे में है दम."
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ललित ने लिखा, "#Pidi कुछ तो शर्म करो, अभी-अभी तो अमेठी का रिजल्ट आया है और पप्पू फिर फेल हो गया."
जफ़र अली लिखते हैं, "दुआ मांगने की ज़रूरत नहीं पीएम साहेब, ईवीएम है न."
पूजा अशधीर लिखती हैं, "करम, इबादत, ईद मुबारक सर मोदी."
अंकुर वर्मा ने लिखा, "मुझे यकीन है कि अल्लाह गुजरात जीतने में मोदी की मदद करेंगे."
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा. 18 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.












Click it and Unblock the Notifications