पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस परेड में 'हिंदुस्तानी' गाना गाने पर ट्रोल हुए आतिफ असलम, यूं दिया जवाब
सिंगर आतिफ असलम को पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए अपनी जादुई आवाज दी है लेकिन अब इसी के लिए उन्हें ट्रोल किया गया है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिंदुस्तानी गाना गाने पर सिंगर आतिफ असलम ट्रोलर्स का शिकार हो गए हैं।

नई दिल्ली। सिंगर आतिफ असलम को पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए अपनी जादुई आवाज दी है लेकिन अब इसी के लिए उन्हें ट्रोल किया गया है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिंदुस्तानी गाना गाने पर सिंगर आतिफ असलम ट्रोलर्स का शिकार हो गए हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोगों का उनके खिलाफ खूब गुस्सा फूटा है।

पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस परेड में गाया 'हिंदुस्तानी गाना'
सिंगर आतिफ असलम को हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्कायर स्थित पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर आतिफ ने अपने सभी हिट गाने गाए और उनकी आवाज पर पूरा मैडिसन स्कायर झूम रहा था। आतिफ ने परेड में फिर बॉलीवुड फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' से अपना हिट नंबर 'तेरा होने लगा हूं' भी गाया। गाने को लेकर आतिफ की ये च्वाइस लोगों को पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस परेड में हिंदुस्तानी गाना गाना पाकिस्तानी आवाम को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस गाने को बॉलीवुड का भी नहीं, बल्कि हिंदुस्तानी बताया। यूजर्स ने आतिफ को बॉयकॉट करने की भी बात लिखी है। जहां सोशल मीडिया पर आतिफ को ट्रोल किया जा रहा है, वहीं बाकी सिंगर्स उनकी मदद को आगे आए हैं।

शफकत अमानत अली ने किया बचाव
सिंगर शफकत अमानत अली ने ट्विटर पर आतिफ का बचाव करते हुए लिखा, 'परेड में अपने गाने गाने के लिए मैं आतिफ का समर्थन करता हूं। संगीत भारतीय या पाकिस्तानी नहीं है, वो बस संगीत है। सिंगर्स को उनके गानों के लिए जाना जाता है जिन्हें दोनों देशों के लोग बराबर प्यार करते हैं।' अली ने आगे लिखा कि आतिफ को बताया जाना चाहिए था अगर लोगों को सिर्फ राष्ट्रीय गीत सुनने थे तो।

आतिफ ने हेटर्स को दिया करारा जवाब
आतिफ को लेकर ये बात भी सामने आ रही थी कि उन्हें पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज पकड़ने से मना कर दिया। आतिफ असलम ने इन बातों को फेक प्रोपोगैंडा बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'झंडा मेरी पहचान है और मेरे फैंस जानते हैं कि मैं इसका एहतराम अच्छी तरह जानता हूं। मुझे बहुत खुशी और फख्र है कि मेरे फैंस फेक प्रोपोगैंडा का जवाब देना अच्छी तरह जानते हैं।' आतिफ ने बॉलीवुड के लिए 'पहली नजर में', 'तेरा होने लगा हूं', 'दिल दियां गल्लां', 'जीना जीना' और 'जाने दे' जैसे हिट गाने गाए हैं।
-
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Bigg Boss फेम शियास करीम ने हिंदू एक्ट्रेस को जबरन खिलाया बीफ? वीडियो वायरल, BJP को लेकर कही ये बात -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Pakistan ships: शांति दूत बनने चले पाकिस्तान को अमेरिका ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज में 2 जहाजों को खदेड़ा -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
IPL के चक्कर में गंवाया करियर! PSL बीच में छोड़ने पर KKR के खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, क्या है मामला? -
Pakistan: जिस होटल में ईरान-US की कराई मीटिंग, उसी का पैसा डकार गए शहबाज शरीफ! खाते में लिखवाकर 9-2-11












Click it and Unblock the Notifications