'डरो मत, लड़ो मत.... ', राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव ना लड़ने पर बनने लगे मीम्स, यूजर्स ने लिए मजे
कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। अहम बात यह है कि राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे। लेकिन 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा की स्मृति ईरानी ने मात दे दी।
यही वजह है कि इस बार पार्टी ने राहुल गांधी को अमेठी की बजाए रायबरेली से मैदान में उतारा है। राहुल गांधी की सीट बदले जाने पर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ट्रेंड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हैशटैग #FattuPappu ट्रेंड कर रहा है। लोग राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा सीट छोड़ने पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह डर अच्छा है। अमेठी से हारने के बाद राहुल गांधी रायबरेली चले गए।
दूसरे यूजर ने राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए लिखा, डरो मत, बस भाग जाओ। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग मीम और तस्वीरें साझा कर रहे हैं और राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार अभिषार शर्मा ने भी राहुल गांधी के रायबरेली से उम्मीदवार बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल अमेठी से नहीं रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे? क्योंकि लगातार अमेठी चुनाव न लड़ने की बात कहने के बात अब रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं? ये "डरो मत" वाले नारे पर खुद अमल नहीं करते क्या?
बता दें कि राहुल गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, गांधी परिवार के आखिरी बादशाह हैं। उन्होंने कहा कि मुगलिया सल्तनत में जिस तरह से बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत का आखिरी बादशाह था, उसी तरह राहुल गांधी भी गांधी परिवार के आखिरी बादशाह हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हारे थे, रायबरेली में भी चुनाव हारेंगे। गांधी परिवार हारने के बाद वहां वापस नहीं जाता है। अमेठी से हारने के बाद वह रायबरेली चले आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications