ISRO ने रचा कीर्तिमान तो सोशल मीडिया पर जमकर होने लगी तारीफ, लोग बोले- अब चंद्रयान-3 की बारी
पिछले साल अक्टूबर में भी 36 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष भेजे गए थे। भारती एंटरप्राइजेज कंपनी ने भी ब्रिटिश कंपनी वनवेब को वित्तीय सहायता दी है।

Isro Oneweb Satellites Launching: इसरो ने आज अपने सबसे भारी रॉकेट LVM-3 लॉन्च कर कीर्तिमान रच दिया है। यह रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से ब्रिटेन की कंपनी वनवेब (Oneweb) के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट (Broadband Satellites) लेकर उड़ान भरकर दुनिया को हैरान कर दिया। अब इस लॉन्चिंग के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं सोशल मीडिया यूजर्स इस मिशन को लेकर क्या कह रहे हैं?
एक यूजर ने मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि अब चंद्रयान-3 की बारी है।
भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर
एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा श्रीहरिकोटा से 36 उपग्रहों को ले जाने वाले अपने सबसे बड़े LVM3 रॉकेट को लॉन्च करते देखना रोमांचक है। यह उपलब्धि इसरो में टीम के समर्पण और विशेषज्ञता का प्रमाण है और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
महान भारत, श्रेष्ठ भारत
एक यूजर ने मिशन की सफलता पर लिखा कि महान भारत, श्रेष्ठ भारत जय हिंद, जय भारत
मिस्टर साराभाई और मिस्टर कलाम ऊपर से हमें देख रहे
एक अन्य यूजर ने मिशन की सफलता पर कहा कि मिस्टर साराभाई और मिस्टर कलाम ऊपर से हमें देख रहे हैं, उन्हें हम पर बहुत गर्व होगा
जानें क्या है इस मिशन का मकसद
इस मिशन का मकसद उन इलाकों में शहरों से गांवों तक सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट मुहैया कराना है, जहां लोग अभी भी कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे हैं। वनवेब ने कई देशों में अपनी सर्विस लॉन्च की है। इनमें अलास्का, कनाडा और यूरोप के क्षेत्र शामिल हैं। रविवार को यदि इसके सफल प्रक्षेपण से इसरो की क्षमता दुनिया के सामने और मजबूत होगी और यह अंतरिक्ष प्रक्षेपण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications