Pradyuman Murder Case: कल बोर्ड करेगा तय आरोपी छात्र पर कैसे चलेगा मुकदमा

Pradyuman: कल बोर्ड करेगा तय आरोपी छात्र पर कैसे चलेगा मुकदमा

Pradyuman Murder Case: कल बोर्ड करेगा तय आरोपी छात्र पर कैसे चलेगा मुकदमा

गुरुग्राम। Ryan International School के प्रद्युम्न हत्याकाड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से कक्षा 11वीं के आरोपी छात्र की सुनवाई कल होगी। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में कल नाबालिग छात्र की सुनवाई होगी। संभावना इस बात की है कि कल ही आरोपी छात्र की सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट बोर्ड में दायर की जा सकती है। यह रिपोर्ट छात्र के दोस्तों, आसपास के लोगों, परिजनों और बाल सुधार गृह में उसका व्यवहार व बच्चे से बातचीत कर तैयार की गई है।

Ryan School में हुई थी हत्या

Ryan School में हुई थी हत्या

बता दें कि 8 सितंबर को Ryan School में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के कर दी गई थी। इस मामले में हरियाणा स्थित गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जमानत पर जेल के बाहर है।

CBI जांच के बाद नया मोड़

CBI जांच के बाद नया मोड़

Pradyuman Murder Case की जांच CBI के पास जाने के बाद घटना में नया मोड़ आ गया। 7 नवंबर को पुलिस ने 11वीं के छात्र को गिरफ्तार किया था। प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर की ओर से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में याचिका दायर कर कहा था कि नाबालिग पर बालिग की तरह केस चलाने की याचिका दायर की है।

तब बोर्ड ने दिए थे आदेश

तब बोर्ड ने दिए थे आदेश

इस पर बोर्ड ने आदेश दिए थे कि आरोपी छात्र की सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार किए जाएं। यह रिपोर्ट 15 दिन में बोर्ड के समक्ष पेश किया जाना था जिसके बाद मामले की सुनवाई हो सके। CBI ने बोर्ड से अनुमति मांगी थी कि वो आरोपी छात्र की उंगलियों की निशान ले सके।

कल होगी सुनवाई

कल होगी सुनवाई

जिस के बाद बोर्ड ने 29 नवंबर की तारीख सुनवाई के लिए तय की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई होगी। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट कल प्रोवेशन ऑफिसर बोर्ड के समक्ष पेश कर सकती हैं। इसके बाद मामले की सुनवाई होगी।

प्रद्यु्म्न के पिता ने भी गए सुप्रीम कोर्ट

प्रद्यु्म्न के पिता ने भी गए सुप्रीम कोर्ट

दूसरी ओर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर, पिंटो परिवार की जमानत याचिका खारिज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए हैं। परिवार चाहता है कि पिंटो परिवार से भी इस मामले में पूछताछ हो। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+