सोशल: पीएम मोदी और जिनपिंग की जुगलबंदी पर ऋषि बोले 'थैंक्यू'

ऋषि कपूर
Getty Images
ऋषि कपूर

चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाक़ात हुई. इस मुलाक़ात को जहां कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है वहीं कोई है जो इस मुलाक़ात से किसी और वजह से खुश है.

ऋषि कपूर
Getty Images
ऋषि कपूर

अभिनेता ऋषि कपूर ने इस मुलाक़ात को लेकर खुशी जताई है.

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में चीन के वुहान में हमारी फ़िल्म का गाना 'तू..तू है वही...(किशोर कुमार और आशा भोंसले) प्ले किया गया. प्रधानमंत्री के साथ उस वक्त चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे. दिल से धन्यवाद...पंचम दा को भी शुक्रिया...'

https://twitter.com/chintskap/status/990073424667070464

हालांकि ऋषि ट्वीट करने में एक ग़लती कर गए और शी जिनपिंग को भी पीएम ही लिख दिया, लेकिन ऋषि को इस ट्वीट पर लोगों ने घेर लिया.

शैलेश निगम ने ट्वीट किया है और ऋषि को समझाया है कि शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नहीं हैं, राष्ट्रपति हैं.

https://twitter.com/shaileshnigam/status/990085339640401920

महेश द्वारापू लिखते हैं कि यह भाईचारा सराहनीय है. इस गाने का चाइनीज़ वर्ज़न सुनना बहुत रोमांचक होगा.

https://twitter.com/maheshdwarapu1/status/990106360883838977

मैं उम्मीद करता हूं कि शी जिनपिंग को 'ये वादा रहा' का असली मतलब भी पता हो और वो भारत के साथ सच्चा वादा करें और आपसी रिश्ते को और मज़बूत करें.

https://twitter.com/Ravitiw96632582/status/990099152817278976

नासिर लिखते हैं कि भारत-चीन के अस्थाई प्यार को देखना अच्छा लगा.

https://twitter.com/nasir22161584/status/990077333867499521

विजय राजागोपाल लिखते हैं कि चीन ने भारतीय उच्च आयोग से मोदी की पसंद नापसंद और उनकी फ़िल्मों की वरीयता को देखते हुए ये गाना बजाया.

https://twitter.com/TeeBloxBlim/status/990075687108206592

https://twitter.com/ajaybrahmasingh/status/990109187014365184

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन दौरे के दूसरे दिन शनिवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की.

मोदी और जिनपिंग चीन के शहर वुहान में ईस्ट लेक पर मिले. दोनों नेताओं ने साथ में नाव की सवारी भी की.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने विदेश सचिव विजय गोखले के हवाले से बताया है कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद को साझा ख़तरा बताया और इस पर रोक लगाने के लिए सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जिनपिंग के साथ मुलाक़ातों की तस्वीरें जारी की हैं और दोनों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा भी दिया है.

पीएम मोदी ने लिखा, "चाय पर सार्थक चर्चा. भारत-चीन की मजबूत दोस्ती हमारे देश के लिए लोगों और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद है."

ऋषि कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म को लेकर भी चर्चा में हैं. 27 साल के अंतराल के बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक साथ फिर से "102 नॉट आउट" में बाप-बेटे के क़िरदार में नज़र आएंगे.

इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन की उम्र 102 साल है और वो 75 साल के ऋषि कपूर के पिता बने हैं. उमेश शुक्ला की बनाई यह फ़िल्म 4 मई को रिलीज़ होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+