तो क्या प्रशांत किशोर को लेकर सही साबित हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी?
क्या थी राहुल गांधी की वो भविष्यवाणी? जो उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर पहले ही दिन कर दी थी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: कई दौर की बैठकों और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच चली लंबी माथापच्ची के बाद प्रशांत किशोर के लिए पार्टी में एंट्री का जो फॉर्मूला तैयार किया गया था, आखिरकार 'पीके' ने उसे मंजूर करने से इंकार कर दिया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब पार्टी में एंट्री को लेकर कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बातचीत हुई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि प्रशांत किशोर को लेकर राहुल गांधी ने पहले ही दिन एक खास भविष्यवाणी की थी, जो आखिर में सही साबित हुई।
Recommended Video

क्या थी राहुल की वो भविष्यवाणी?
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया, 'जिस समय पार्टी में प्रशांत किशोर के शामिल होने की चर्चा छिड़ी, राहुल गांधी ने पहले ही दिन भविष्यवाणी कर दी थी कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। ये पहली बार नहीं है, बल्कि ऐसा आठवीं बार है, जब कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच पार्टी में एंट्री को लेकर बातचीत हुई है। साथ ही कांग्रेस और कई नेताओं ने यह भी महसूस किया कि प्रशांत किशोर दूसरे दलों से फायदा उठाने के लिए कांग्रेस का इस्तेमाल करना चाहते थे।'

कांग्रेस में कौन सा पद चाहते थे प्रशांत किशोर
कांग्रेस सूत्रों ने बताया, 'प्रशांत किशोर चाहते थे कि या तो उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार का पद दिया जाए, या फिर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का। प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस नेताओं के साथ बात की और कहा कि वो सोनिया गांधी के साथ उनकी एक मीटिंग कराएं, जिसमें वो पार्टी को फिर से खड़ा करने की एक प्लानिंग उनके सामने रखेंगे। चूंकि राहुल गांधी ने प्रशांत किशोर के प्रस्ताव को कोई अहमियत नहीं दी, इसलिए उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात करने पर जोर दिया।'

पीके को लेकर क्या था कांग्रेस नेताओं का रुख
सूत्रों के मुताबिक, 'प्रशांत किशोर को लेकर जो कमेटी बनाई गई थी, उनमें से कई कांग्रेस नेताओं ने उनके प्रस्तावों पर गंभीरता दिखाई, लेकिन वो पीके को लेकर सावधान भी थे। यहां तक कि दो मुख्यमंत्रियों को भी प्रशांत किशोर से बातचीत करने के लिए कहा गया था। इसके अलावा कमेटी के कई नेताओं को यह भी महसूस हुआ कि प्रशांत किशोर के ऊपर भरोसा नहीं किया जा सकता और वो कांग्रेस के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए दूसरी पार्टियों के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम भी जारी रखेंगे।'

प्रशांत किशोर को कांग्रेस ने दिया था ये ऑफर
आपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस की तरफ से प्रशांत किशोर को 'एमपावर्ड कांग्रेस कमेटी' में चुनाव मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारी निभाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे प्रशांत किशोर ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए ठुकरा दिया। वहीं, पार्टी में प्रशांत किशोर की एंट्री को लेकर बनाई गई कमेटी के अहम सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, 'एक दिन पहले ही उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया था और उन्होंने इससे इंकार कर दिया। हमें नहीं मालूम कि इसकी क्या वजह है।'
ये भी पढ़ें- कौन हैं यूट्यूबर वेद प्रकाश, जिन्हें तेजप्रताप ने अपने घर से दौड़ाया











Click it and Unblock the Notifications