कौन हैं यूट्यूबर वेद प्रकाश, जिन्हें तेजप्रताप ने अपने घर से दौड़ाया

कौन हैं यूट्यूबर वेद प्रकाश, जिन्हें तेजप्रताप ने अपने घर से दौड़ाया

पटना, 28 अप्रैल: इस्तीफे की घोषणा के बाद से ही आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। तेज प्रताप की इस घोषणा से परिवार ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। तो वहीं, मंगलवार को तेज प्रताप यादव अपने खिलाफ होने वाली साजिशों को नाकाम करने के लिए मां राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। लेकिन अब वह एक वीडियो जारी कर फिर से चर्चाओं में आ गए है। तेज प्रताज ने जो वीडियो जारी किया है वो यूट्यूबर वेद प्रकाश का है।

कौन है यूट्यूबर वेद प्रकाश

कौन है यूट्यूबर वेद प्रकाश

यूट्यूबर वेद प्रकाश पटना के रहने वाले है और उनका यूट्यूब चैनल 'द एक्टिविस्ट' के नाम से है। वेद प्रकाश के यूट्यूब चैनल पर 1.19 मिलियन सब्सक्राइबर है। बता दें वेद प्रकाश ने 'द एक्टिविस्ट' के नाम यूट्यूब चैनल 22 दिसंबर 2016 में शुरू किया था। अब वेद प्रकाश पर आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने गंभीर आरोप लगाए है।

बदनाम करने के लिए रची जा रही साजिश: तेज प्रताप

बदनाम करने के लिए रची जा रही साजिश: तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए बड़े स्तर पर साजिश रची जा रही है। उन्होंने सबूत के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह यूट्यूबर वेद प्रकाश का पीछा करते दिखते हैं। बाद में उस यूट्यूबर की गाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के घर के बाहर खड़ी मिलती है। दरअसल, तेज प्रताप ने कहा कि उनके खिलाफ खबरें प्‍लांट की जाती है।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav का Interview लेने गया पत्रकार क्यों हुआ रफूचक्कर ? जानें कहानी | वनइंडिया हिंदी
    इंटरव्यू लेने पहुंचे थे वेद प्रकाश यादव

    इंटरव्यू लेने पहुंचे थे वेद प्रकाश यादव

    यूट्यूबर वेद प्रकाश, तेज प्रताप का इंटरव्यू लेने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज प्रताप ने पहले से ही कैमरा लगा रखा था, वीडियो रिकॉर्ड किया। तेज प्रताप ने वेद प्रकाश से माइक और कैमरा दो मिनट के लिए एक तरफ रखने के लिए कहा तो वेद प्रकाश घर से निकल कर अपनी कार में बैठे और भागने लगा। इस दौरात तेज प्रताप ने कहा दोस्तों किसी तरफ से बदनाम करने की साजिश रचते है।

    इंटरव्यू देने के लिए बुलाते रहे तेज प्रकाश

    यूट्यूबर कैमरा देख झट से अपनी कर में बैठ जाता है और वहां से निकल जाता है। इस दौरान तेज प्रताप उन्हें इंटरव्यू देने के लिए बुलाते रहते है। वेद प्रकाश के भाग जाने के बाद तेज प्रताप बताते है कि कैसे ये लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रचते है। तेज प्रताप फिर अपनी कार से उसकी पीछा करते हैं। बाद में उस यूट्यूबर की कार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास के बाहर खड़ी मिलती है।

    मांझी के घर रची जाती है बदनाम करने की साजिश: तेज प्रताप

    मांझी के घर रची जाती है बदनाम करने की साजिश: तेज प्रताप

    इस पूरी घटना का वीडियो बनाते हुए तेज प्रताप ने कहा कि वह यूट्यूबर दरअसल, जीतन राम मांझी के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। तेज प्रताप ने लगाया कि उनको बदनाम करने की पूरी साजिश मांझी के घर पर ही होती है। तेज प्रताप ने जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो इस पर प्रतिक्रियाएं आने लगी और फिर जीतन राम मांझी की पार्टी के तरफ से पार्टी के महासचिव डॉ. दानिश रिजवान सामने आए और तेजप्रताप पर दलित यूट्यूब ब्लॉगर को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

    वेद प्रकाश ने दी सफाई

    यूट्यूबर वेद प्रकाश ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। वेद प्रकाश ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कॉल कर के इंटरव्यू के लिए बुलाना और कैमरा/माइक बाहर रखने बोल के असामाजिक तत्व की तरह व्यवहार करना, ये लालू जी की विचारधारा के विपरीत है। लालू जी ने दलितों को ताकत दी। तेज प्रताप जी, आप लालू जी के सुपुत्र हैं, इसलिए हमने आपको माफ करने का काम किया।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+