जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड, घाटी को जोड़ने वाले हाईवे समेत 176 सड़कें बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, बारिश के कारण घाटी को देश से जोड़ने वाला जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लॉक हो चुका है। हिमाचल में भी लैंडस्लाइड के चलते हालात खराब हुए हैं।

Heavy snowfall and landslides: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) और हिमाचल ( Himachal Pradesh) में कुदरत का प्रकोप बढ़ गया है। यहां भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दोनों राज्यों अब तक कुल 176 मार्ग अस्थाई रूप से बंद किए जा चुके हैं। वहीं जम्मू कश्मीर में देश को घाटी से जोड़ने वाला जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu Srinagar National Highway) भी ब्लॉक हो चुका है।

घाटी से जोड़ने वाला NH ब्लॉक
उत्तर भारत के तीन राज्यों हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी जारी जारी है। कश्मीर घाटी को देश के हिस्सों से जोड़ने वाला जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के चलते ब्लॉक हो चुका है। NH-1 पर पंथियाल कैफेटेरिया मोड़ और दलवास के पास 200 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हैं। मलबा हाटाने का कार्य जारी जारी है।

हिमाचल में अगले 24 घंटे भारी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे में हालात और खराब हो सकते हैं। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट और पहाड़ी-मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगह पर बिजली गिरने की अशंका के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।

176 सड़कों पर आवागन ठप
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के चलते चार नेशनल हाईवे समेत 176 सड़कों पर आवागन ठप हो चुका है। यहां अब तक 470 बिजली और 10 पानी सप्लाई प्लांट ठप हो चुके हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर के लिए भी काफी भारी पड़े हैं।

हिमाचल के इन इलाकों में तेज बारिश
हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मध्यम ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर रुक- रुककर बारिश हो रही है। सबसे अधिक बारिश मनाली में दर्ज की गई। यहां अधिकतम 38 मिमी तक वर्षा हुई। जबकि सियोबाग में 15 मिमी, चंबा में 11 मिमी, भुंतर में 10.5 मिमी, सराहन में 7 मिमी, रिकांग पियो में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हिमाचल के कई अन्य इलाकों में भी बारिश की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications