उत्तर भारत में कई जगह बारिश और ओले गिरे, खराब मौसम के चलते 14 फ्लाइट डायवर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में शनिवार शाम को अचानक हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज गया है। बारिश के साथ चली हवाओं ने मौसम को फिर ठंडा कर दिया है। बारिश के कारण से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली 14 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है। विमानों को लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद और जयपुर एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। स्काईमेट के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले दो दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ों पर ताजा बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। बताया गया कि अगले 24 घंटो के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश और जम्मू, बिलासपुर, देहारादून, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे निचले इलाकों में ओले पड़ सकते हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गर्मियों को लेकर अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को कहा कि पश्चिमोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में 'सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने की उम्मीद' है। विभाग ने कहा कि इस मौसम (मार्च से मई) में लू (हीट वेव) की स्थिति भी सामान्य से ज्यादा रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications