कोच्चि एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला जहरीला सांप, मचा हड़कंप

कोच्चि। केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से जिंदा सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस यात्री के बैग के भीतर खाने के पैकेट में ये जहरीला सांप था। बैग में सांप मिलने पर सीआईएसएफ ने यात्री को फ्लाइट में चढ़ने से रोका और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि वो मामले की जांच कर रहे हैं।

जांच के दौरान मिला सांप

जांच के दौरान मिला सांप

पुलिस ने बताया कि पलक्कड़ सुनील रविवार की शाम वह एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान से अबू धाबी जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। हवाई अड्डे पर यात्री के हैंडबैग की स्कैनिंग के दौरान उसमें सांप होने की बात सामने आई। जांच के दौरान उसके बैग में सांप मिलने के बाद सीआईएसएफ ने विमान में चढ़ने से उसे रोक दिया।

पैकेट में सांप होने का नहीं था पता

पैकेट में सांप होने का नहीं था पता

सुनील ने पुलिस को बताया कि एक स्थानीय दुकानदार से चाइनीज पोटैटो का पैकेट खरीदा था, जिसमें सांप था। सुनील का कहना है उसे इसका अंदाजा नहीं था कि उसके खाने के पैकेट में एक जहरीला सांप है। अधिकारी ने बताया कि सुनील को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले किया गया लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। जांच में सामने आया कि उसे बैग में सांप की मौजूदगी के बारे में उसे पता नहीं था इसलिए उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

बहुत जहरीली प्रजाति का है सांप

बहुत जहरीली प्रजाति का है सांप

यात्री के बैग से जो सांप मिला है वह जहरीले सांपों में से एक है। बैग में करैत सांप था। यह सांप की जहरीली प्रजाति है। बता दें कि रेंगने वाले जीव, सांप और वन्यजीवों को फ्लाइट में ले जाना प्रतिबंधित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+