Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में मिला सांप, यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाला
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

एयर इंडिया की फ्लाइट में शनिवार को अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली। एयर इंडिया की कार्गो फ्लाइट में एक सांप मिला। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। हवाई अड्डे की अग्निशमन सेवाओं को तुरंत सूचित कर दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आगे की कार्रवाई जारी
बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस B737-800 विमान VT-AXW संचालित उड़ान IX-343 जो कालीकट से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। दुबई पहुंचने पर कार्गो विमान में एक सांप मिला। इसके बाद यात्रियों में डर बैठ गया। यात्रियों को सुरक्षित रूप से फ्लाइट से उतार लिया गया और हवाई अड्डे की अग्निशमन सेवाओं को सूचित कर दिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।
यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़
वहीं, फ्लाइट के एक अन्य मामले में भी यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट में सवार एक महिला ने आरोप लगाया कि लंदन से दुबई जाने वाली उसकी उड़ान में परोसे गए भोजन में उसे दांत मिला। जानकारी के मुताबिक घाडा एल-होस नामक महिला ब्रिटिश एयरवेज से संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर रहीं थीं। इस दौरान उसने फ्लाइट में खाने का ऑर्डर दिया था, जिसमें टूटा हुआ दांत मिला। इस पूरे वाकये को महिला ने अपने ट्विटर पर भी पोस्ट किया है।
महिला को खाने में मिला दांत
महिला ने "@British_Airways को ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा कि खाने में जो दांत मिला है, उसके जवाब का इंतजार कर रही हूं। महिला ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि 25 अक्टूबर को लंदन से दुबई जाने वाली फ्लाइट BA107 के खाने में दांत परोसा गया था। यह कितना भयावह है। हम सबके पास दांत है, लेकिन देखने से पता चलता है कि यह दांत इंसानों का नहीं है। महिला ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें दांत चावल और कुछ सब्जियों में मिला हुआ था। इससे साफ जाहिर होता है कि विमान में यात्रियों की सुरक्षा के साथ लापरवाही की जाती है।
यह भी पढ़ें- Air India: विमान में क्रू सदस्यों की किल्लत को एयर इंडिया ने बताया अफवाह












Click it and Unblock the Notifications