60 वर्षीय शख्स को सांप ने डंसा तो उसने भी पलट के सांप को काटा, जानिए फिर क्या हुआ अंजाम

वडोदरा। गुजरात के महिसागर जिले में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को सांप ने काटा तो नाराज शख्स ने भी इस सांप पर करारा पलटवार किया। बताया जा रहा कि 60 साल के इस व्यक्ति ने उस सांप को ही पलटकर काट लिया। हालांकि, इस घटना में चौंकाने वाली बात ये रही कि सांप के काटने की वजह से पहले व्यक्ति की मौत हुई, बाद में फिर वो सांप भी मर गया जिसे इस शख्स ने काटा था। गांव के मुखिया ने सोमवार को पूरे मामले की जानकारी दी है।

सांप ने डंसा तो नाराज शख्स ने भी पलट के काटा

सांप ने डंसा तो नाराज शख्स ने भी पलट के काटा

पूरा मामला महिसागर जिले के संतरामपुर तहसील स्थित अजनवा गांव का है। ये गांव गुजरात के वडोदरा से करीब 120 किमी. दूर है। इस गांव के मुखिया ने बताया, "पर्वत गाला बारिया नाम का 60 वर्षीय शख्स एक ऐसे स्थान के पास खड़ा था जहां एक ट्रक पर मक्का एक खेत से लाकर लादा जा रहा था। इसी दौरान खेत से अचानक ही एक सांप निकलकर वहां आ गया। जैसे ही सांप को वहां मौजूद लोगों ने देखा तो वो उस जगह से भाग खड़े हुए। वहीं बारिया अपनी जगह से नहीं भागा, बल्कि उसने दावा किया कि वो इस सांप को पकड़ लेगा क्योंकि वो पहले भी कई सांप को पकड़ चुका है।"

शख्स ने किया था सांप पकड़ने का दावा

शख्स ने किया था सांप पकड़ने का दावा

गांव के मुखिया ने आगे बताया, "पर्वत गाला बारिया जब तक सांप पकड़ते तब तक इस सांप ने उन्हें हाथ और चेहरे पर डंस लिया था। हालांकि, बालिया इस दौरान थोड़ा पीछे हटे लेकिन फिर उन्होंने भी गुस्से में उस सांप को पलटकर काट लिया और उसे मार डाला।" इस पूरे घटनाक्रम के बाद बारिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जानिए, क्या है सांप से बदला लेने का ये पूरा मामला

जानिए, क्या है सांप से बदला लेने का ये पूरा मामला

गांव के सरपंच ने बताया कि सांप को मारने के बाद तुरंत ही पर्वत गाला बारिया को लुनावडा के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उसकी गंभीर हालत के चलते तुरंत डॉक्टरों ने उसे गोधरा भेज दिया। हालांकि, इस दौरान सांप का जहर उसके पूरे शरीर में फैल चुका था, जिसकी वजह से काफी कोशिश के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। भले ही ये शख्स जीवित नहीं है लेकिन जिस तरह से इस शख्स ने सांप के साथ बदले की कार्रवाई की ये जरूर चर्चा का विषय बन गया। वहीं पूरे मामले में अजनवा पुलिस ने मामले केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+