10 लाख गायों की तस्करी पर रोक लगा दी गयी है- गृहमंत्री
लखनऊ। गो तस्करी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह गायों की तस्करी नहीं होने देंगे। इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। (जानिये किन राज्यों में आप खा सकते हैं गो मांस)

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह भारत से बांग्लादेश भेजी जाने वाली गायों की तस्करी को रोकेंगे। यही नहीं भारत की सख्ती के चलते बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने कहा कि बांग्लादेश में गाय का मांस काफी महंगा हो गया है।
बीफ पार्टी करने वाले विधायक को सदन में जड़ा थप्पड़
हर साल भारत से तकरीबन 13 लाख गायों की तस्करी बांग्लादेश को की जाती थी। गृह मंत्री ने कहा कि हमारे प्रयासों के चलते 10 लाख गायों की तस्करी पर रोक लगी है।
केजरीवाल बोले गाय के मांस और सुअर के मांस से भड़क जाते हैं लोग
गृहमंत्री ने कहा कि गायों की तस्करी यह सरकार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वहीं राजनाथ सिंह ने एक बार फिर इस बात को दोहराया कि देश के स्वाभिमान और सम्मान से किसी भी सूरत में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications