राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में आज पहुंचेंगी स्मृति ईरानी, बेहाल किसानों से करेंगी मुलाकात
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज एकदिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। स्मृति यहां बदहाल किसानों से मिलेंगी ताकि उनका दुख बांट सकें। यह बीजेपी की ओर से उठायी गई यह एक सोची-समझी राजनीति है ताकि वो राहुल गांधी को घेर सकें । क्योंकि जब से राहुल गांधी छुट्टी से लौटकर आये हैं तब से ही उनके अंदाज बदले-बदले नजर आ रहे हैं, उन्होंने आते ही किसानों का रहनुमा बनने की कोशिश की है और मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक पर निशाना साध दिया है।
राहुल गांधी ने किसानों का मित्र बनने की कोशिश करते हुए यह जताने की कोशिश की मोदी सरकार पूरी तरह से किसानों और गरीबों के खिलाफ है। इसी कारण राहुल गांधी कभी हरियाणा, कभी महाराष्ट्र के किसानों से मिल रहे हैं।
लेकिन वो अभी तक अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी नहीं पहुंचे है, जिसके मद्देनजर अब भाजपा ने अमेठी अपनी कद्दावर नेता स्मृति ईरानी को भेजने का फैसला किया है। स्मृति के साथ इस एकदिवसीय दौरे पर राज्य मंत्री संजीव बाल्यान भी होंगे। स्मृति ईरानी अमेठी के हर विकास खण्ड में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी और बेमौसम बारिश के शिकार किसानों का दर्द समझने की कोशिश करेंगी।
स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा आज, किसानों से करेंगी मुलाकात
बीजेपी की पूरी कोशिश है कि वो यह सिद्द कर सके कि राहुल गांधी किसानों के साथ नहीं बल्कि उनके सहारे राजनीति कर रहे हैं क्योंकि अगर उन्हें सच में किसानों की चिंता होती तो वो अमेठी जरूर आते लेकिन दिसंबर के बाद उन्होंने अमेठी की सुध नहीं ली है। वैसे आपको बता दें कि 18 मई को राहुल गांधी भी अमेठी जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications