14 किमी नंगे पांव चलकर स‍िद्धि‍व‍िनायक पहुंचीं स्मृति ईरानी, ये थी वजह

मुंबई। केंद्रीय मंत्री स्मृत‍ि ईरानी ने इस बार लोकसभा चुनाव में कमाल किया है, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी परंपरागत सीट अमेठी से हराकर इतिहास रचा है,ये हार कांग्रेस और राहुल गांधी कभी नहीं भूल सकते हैं क्योंकि जितनी बड़ी जीत ये भाजपा के लिए है उससे कहीं बड़ी हार ये राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लिए है, इस जीत के बाद स्मृति ईरानी 14 किमी नंगे पांव चलकर स‍िद्धि‍विनायक मंद‍िर गई थीं, इस बात की जानकारी स्मृति की दोस्त और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने दी है।

14 किमी नंगे पांव चलकर स‍िद्धि‍व‍िनायक पहुंचीं स्मृति ईरानी

14 किमी नंगे पांव चलकर स‍िद्धि‍व‍िनायक पहुंचीं स्मृति ईरानी

टीवी की महारानी और स्मृति को छोटे पर्दे पर बड़ा ब्रेक देने वाली एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्मृत‍ि ईरानी संग एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 14 किलोमीटर स‍िद्ध‍िविनायक के बाद वाला ग्लो।

एकता से स्मृति ने कहा-ईश्वर ने मन्नत पूरी कर दी

एकता ने स्मृत‍ि के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीड‍ियो भी शेयर किया है, एकता ने वीड‍ियो में बताया कि स्मृत‍ि 14 किमी नंगे पांव स‍िद्ध‍िविनायक चलकर दर्शन करने गईं, इस बारे में जब स्मृत‍ि से एकता ने कुछ बोलने को कहा तो वो बोलीं- ईश्वर ने मन्नत पूरी कर दी। तो क्या ये माना जाए कि वो मन्नत राहुल गांधी को हराने की थी, जिसके पूरा होने पर स्मृति बप्पा के दर पर गईं थीं।

स्मृति ईरानी ने रचा इतिहास

स्मृति ईरानी ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि गांधी परिवार की परंपरागत संसदीय सीट अमेठी इस बार के आम चुनाव में भाजपा के पास चली गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने उन्हें 55,120 वोटों से परास्त कर इस सीट पर भगवा परचम लहरा दिया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ईरानी ने पलटी बाजी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ईरानी ने पलटी बाजी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस सीट से दूसरी बार प्रत्याशी थीं। राहुल गांधी यहां से चौथी बार चुनाव मैदान में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने स्मृति को 1,07,000 वोटों के अंतर से हराया था। गांधी को 408,651 वोट मिले थे, जबकि ईरानी को 300,748 वोट मिले थे, इस बार स्मृति ने बाजी पलट दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+