इस खास मैसेज को शेयर करने के लिए Smriti Irani ने ली गुरु और मिनियंस की मदद, देखें वीडियो
नई दिल्ली। Smriti Irani Post: साल 2020 लोगों के लिए उतरा खास नहीं रहा, जितनी इसके शुरुआत में उन्होंने उम्मीद की थी। इस साल कोरोना वायरस महामारी तो आई ही साथ ही लॉकडाउन तक लग गया। जिसके कारण लोग अपने घरों में बंद हो गए। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे और बड़े दफ्तर नहीं जा पा रहे थे। बच्चों के लिए घर बैठे ऑनलाइन क्लास अब भी जारी हैं, हालांकि कुछ दफ्तरों को अब खोल दिया गया है। इसके अलावा ट्रैवल के शौकीन लोगों के लिए भी ये साल काफी बेकार रहा है। ऐसे में इस साल को बयां करने के लिए अगर कहा जाए कि 'उम्मीदों पर पानी फेर दिया' तो कुछ गलत नहीं होगा।

हालांकि अब हर कोई आने वाले साल यानी 2021 को लेकर कई तरह की उम्मीद लगाए बैठा है। फिलहाल अभी साल 2020 का आखिरी महीना चल रहा है। नया साल आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जो कि एक छोटा सा वीडियो है। इस वीडियो में दो मिनियंस और गुरु को देखा जा सकता है, जो नाव चला रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'जोर लगाके हैया.. अगला संडे 2021 है भईया... #speedysunday #जनहितमेंजारी।'
स्मृति ईरानी की इस पोस्ट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे अभी तक 73,666 लोगों ने देख लिया है। लोग कमेंट कर वीडियो को लेकर अपनी बात कह रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा, 'आशा है कि हम 2020 के लगाए गए अप्रत्याशित बोझ से छुटकारा पा लेंगे।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं पिछले 10 मिनट से हंस रही हूं मैम।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम आप बहुत बढ़िया हैं।' वहीं बहुत से लोगों ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं। आपको बता दें स्मृति ईरानी इस तरह के पोस्ट करने के लिए अक्सर जानी जाती हैं। वह अक्सर हटकर और मजाकिया सोशल मीडिया पोस्ट करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications