स्मृति ईरानी की पाठशाला में शामिल होंगे कुलपति

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री स्मृति ईरानी अब क्लास लेंगी देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की। इनका तीसरा सम्मेलन राजधानी में 4 और 5 फ़रवरी को आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ईरानी कुलपतियों से पाठ्यक्रम के सवाल पर बात कर सकती हैं। जानकारों का कहना है कि स्मृति ईरानी को लगातार मांग कर रहे हैं कि विभिन्न कोर्सों के लिए पाठ्यक्रम को अपडेट करने की जरूरत है।

Smriti Irani to meet Vice Chancellors of Central Universities

39 कुलपति

मालूम चला है कि सम्मेलन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष और 39 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति सम्मेलन में शामि‍ल होंगे। इस साल के कुलपतियों के सम्मेलन के एजेंडा में पिछली सिफारिशों पर की गई कार्रवाई, उद्योग और अनुसंधान संस्थानों की भागीदारी में अनुसंधान और नवाचार के लिए एक पारिस्थितिकी-प्रणाली बनाने के लिए कदम उठाना भी है।

राष्ट्रपति से मिलेंगे कुलपति

इन कुलपतियों से राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी भी मिलेंगे। कहने को तो राष्‍ट्रपति‍ श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा तीसरी बार इस प्रकार का सम्‍मेलन आयोजि‍त कि‍या जा रहा है। बता दें कि पहला सम्‍मेलन 5 फरवरी, 2013 और दूसरा सम्‍मेलन 6 और 7 फरवरी, 2014 को आयोजि‍त कि‍या गया था। राष्‍ट्रपति‍ नि‍यमि‍त रूप से एनआईटी, आईआईटी, आईआईएसईआर और आईआईएससी के निदेशकों के सम्मेलन आयोजि‍त करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+