'मणिपुर पर हम चर्चा के लिए तैयार, लेकिन भागे ये हम नहीं...', संसद में जमकर विपक्ष पर बरसीं स्मृति ईरानी
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा पर दूसरे दिन चर्चा हो रही है। मणिपुर हिंसा और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी तोड़ने के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA ने एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ ये अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। वहीं संसद सत्र की जब से शुरूआत हुई है तभी से लगातार मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष सदन में हंगामा कर रहा है।

वहीं बुधवार को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा में राहुल गांधी ने अपने भाषण पर मोदी सरकार को मणिपुर और भारत माता का हत्यारा बताया जिसके तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाषण दिया और वो विपक्ष पर जमकर बरसीं।
'मणिपुर पर चर्चा करने से भागे ये हम नहीं'
केंन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा मणिपुर के मु्द्दें पर हम शुरूआत से चर्चा करने के लिए तैयार थे लेकिन भागे ये (विपक्षी पार्टियां) हम नहीं। उन्होंने कहा गृहमंत्री अमित शाह ने बार-बार कहा कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार कहा कि हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं लेकिन भागे ये, हम नहीं।
ये भागे इसलिए कि ये जानते हैं...
स्मृति ईरानी ने कहा ये भागे इसलिए कि ये जानते हैं कि गृहमंत्री अमित शाह अगर बोलने लगेंगे तो पर्ते खुलने लगेगी तब ये मौन साध लेंगे। इसके साथ ही ईरानी ने कहा मौन मुद्रा का उल्लेख हुआ था।
ये साफ हो चुका है कि गद्दारी किसके मन में है?
'मोदी सरकार ने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या कर दी है' लोकसभा में राहुल गांधी के इस बयान पर विपक्ष के ताली बजाने पर स्मृति ईरानी ने जमकर घेरा। उन्होंने कहा हमारे देश के संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ जब संसद में भारत माता की हत्या की बात कही गई गई और इस पर कांग्रेसियों ने मेज थपथपाई। उन्होंने कहा ये इस बात से साफ है कि गद्दारी किसके मन में है? उन्होंने कहा मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है, मेरे देश का हिस्सा है।
'आप इंडिया नहीं हैं, क्योंकि इंडिया भ्रष्ट नहीं है
इसके साथ ही ईरानी ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर हमला बोलते हुए कहा- 'आप इंडिया नहीं हैं, क्योंकि इंडिया भ्रष्ट नहीं है।' इसे साथ ही जब राहुल गांधी सदन छोड़कर चले गए तो स्मृति ईरानी ने तंज कसा कि 'ये भाग गए, हम नहीं भागे।' मणिपुर पर हम बात करने के लिए शुरूआत से तैयार हैं।
राहुल गांधी के सदन में Flying kiss देने पर भड़की स्मृति
लोकसभा सत्र में भाषण देने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सदन से निकलते समय ऐसी हरकत जिस पर भी स्मृति ईरानी ने आपत्ति जातते हुए जमकर आड़े हाथों लिया। दरअसल, सदन से निकते हुए राहल गांधी ने बीजेपी सांसदों की ओर फलाइंग किस () कर दिया। राहुल की इस हरकत पर स्मृति ईरानी ने कहा
'राहुल गांधी ने संदन से जाते-जाते एक अभद्र आचरण के लक्षण दिखाए हैं....सिर्फ एक मिसोजिनिस्टिक आदमी ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकताहै। ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी गई। यह दिखाता है कि वह महिलाों के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।'
#WATCH | Union Minister and BJP MP Smriti Irani says, "Parliamentary Affairs minsiter Pralhad Joshi, Union Home Minsiter Amit Shah & Defence Minsiter Rajnath Singh repeatedly said that the government is ready to debate on the Manipur issue. The opposition ran away from it, we did… pic.twitter.com/Dov5gUE6TN
— ANI (@ANI) August 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications