स्मृति ईरानी ने शेयर की दो तस्वीर और लिखा- क्या से क्या हो गए देखते-देखते, जानिए क्यों
नई दिल्ली। टीवी से राजनीति में आने के बाद से स्मृति ईरानी एक के बाद एक सीढ़ियां चढ़ती चली गई। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठ जीतकर सबको चौंका दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में ही उन्हें हराकर स्मृति ईरानी ने इतिहास रच दिया। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की, जिसे देखकर लोग उकी तारीफ करने लगे। मिनटों में ही वो पोस्ट तुरंत वायरल हो गया।

स्मृति ईरानी ने उड़ाया खुद का मजाक
स्मृति ईरानी लगातार सोशल मीडिया पर अपटेड रहती हैं और अपनी पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। टीवी से राजनीति में आई स्मृति ईरानी अपनी पुरानी यादों को अक्सर साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एकता कपूर के साथ एक फोटो शेयर की, अब उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की और खुद का मजाक उड़ाया। उन्होंने अपने वजन को लेकर अपना ही मजाक उड़ाया, जिसके बाद लोग उन की तारीफ करने लगे।

क्या से क्या हो गया...
महिला-बाल विकास और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी पुरानी फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर कुछ साल पुरानी है, जिसमें दो भाजपा मंत्री बात करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर अभी की है। स्मृति ने इन तस्वीरों में दर्शता जारदोश ने मार्च में शेयर की थी। इसके बाद से स्मृति ईरानी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि क्या से क्या हो गया देखते देखते, जिसके बाद लोगों ने उनकी तारीफ शुरू कर दी। दरअसल उन्होंने अपने बढ़ते वजन को लेकर खुद का मजाक बनाया।

दो तस्वीरों को लेकर उड़ा मजाक
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों की वजह से स्मृति ईरानी की लोग तारीफ कर रहे हैं। लोग भाजपा मंत्री द्वारा खुद का मजाक बनाए जाने के बाद से उनकी तारीफ करते रहे। कुछ ही घंटों में 50000 से ज्यादा लोगों ने उनकी तस्वीर पर कमेंट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications