केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने शेयर की 17 साल पुरानी तस्वीर, जानिए क्या है वजह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने सीरियल क्यूंकि... सास भी कभी बहू थी के 17 साल पूरे होने की खुशी जताने के लिए तुलसी वीरानी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी ही एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उनकी ये तस्वीर उस समय की है जब स्मृति इरानी, एकता कपूर के सफल टीवी सीरियल क्यूंकि... सास भी कभी बहू थी में एक्टिंग किया करती थी। स्मृति इरानी इस सीरियल में तुलसी वीरानी का किरदार निभा रही थी। इसी सीरियल से उन्होंने टीवी में एंट्री की थी। उनका ये किरदार उस समय खासा लोकप्रिय भी हुआ था। स्मृति ने इसी टीवी शो की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। आखिर उनके इस तस्वीर को शेयर करने की वजह क्या है? पढ़िए आगे...

स्मृति इरानी ने शेयर की ये खास तस्वीर, जानिए क्या है वजह

सीरियल के 17 साल पूरे होने पर शेयर की तस्वीर

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी ने सीरियल क्यूंकि... सास भी कभी बहू थी के 17 साल पूरे होने की खुशी जताने के लिए इस सीरियल के अपने चरित्र तुलसी वीरानी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि क्यूंकि... सास भी कभी बहू थी, टीवी पर सबसे ज्यादा समय तक चलने वाला टीवी सीरियल रहा। इसमें तुलसी का चरित्र बेहद अहम था। स्मृति इरानी ने तुलसी के कैरेक्टर को निभाया और जमकर सुर्खियां बटोरी। सीरियल की पूरी कहानी तुलसी के आसपास ही घूमती रही।

बता दें कि क्यूंकि... सास भी कभी बहू थी से ही स्मृति इरानी ने साल 2000 में छोटे स्क्रीन पर एंट्री की थी। इस शो का प्रसारण करीब 8 साल तक किया गया। इसके बाद स्मृति इरानी और भी कई टीवी शो में नजर आई, हालांकि क्यूंकि... सास भी कभी बहू थी, उनका सबसे लोकप्रिय सीरियल रहा। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए ही स्मृति इरानी ने इस शो के 17 साल पूरे होने पर खास तस्वीर शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने खास मैसेज भी दिया...

#17yearsofkyunki #it #began like this 🙏

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+