स्मृति ईरानी ने अधूरा सपना देखने के बाद शेयर किया मीम, कहा- 'मैं सुबह 5 बजे उठी.....'

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर फनी मीम्स शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा मीम शेयर किया है, जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। जो भी सुबह उठने में आलस महसूस करते हैं, उन्हें ये मीम जरूर पसंद आ सकता है। ये मीम ईरानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।

smriti irani, bjp minister, bjp smriti irani, minister smriti irani, hilarious meme, meme, delhi, dream, instagram, social media, instagram story, स्मृति ईरानी, भाजपा मंत्री, भाजपा, मंत्री स्मृति ईरानी, मीम, दिल्ली, सपना, इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम स्टोरी

अक्सर ऐसा होता है कि लोग सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करना चाहते हैं। लेकिन अधिकतर लोग ऐसा कर नहीं पाते हैं। क्योंकि सुबह जल्दी उठना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। स्मृति ईरानी भी ऐसे लोगों में शामिल हैं। उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ये बात कबूली है। ईरानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मीम शेयर करते हुए लिखा, 'मैं सुबह 5 बजे उठी, 8 किलोमीटर दौड़ लगाई, हरी सब्जियों का रस पिया और आगे का सपना मैं भूल गई।'

smriti irani, bjp minister, bjp smriti irani, minister smriti irani, hilarious meme, meme, delhi, dream, instagram, social media, instagram story, स्मृति ईरानी, भाजपा मंत्री, भाजपा, मंत्री स्मृति ईरानी, मीम, दिल्ली, सपना, इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम स्टोरी

बता दें स्मृति ईरानी ऐसे मीम्स शेयर कर लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। स्मृति ईरानी एक अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान मिली थी। जिससे उन्हें दर्शकों का खूब प्‍यार मिला। शो में उनका लीड रोल था। फिलहाल वह कपड़ा मंत्री होने के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+