कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को ईरानी ने दिया नया नाम, कहा- भारत टूटा ही नहीं है तो जोड़ने की बात कहां से आई

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने यह भी कहा था कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को 'पाखंड' है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल मध्य प्रदेश में है।

Smriti Irani

Smriti Irani on Bharat Jodo Yatra: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर भाजपा के लिए प्रचार कर रही हैं। गुजरात के सिद्धपुर में अपने रोड शो के दौरान एक टीवी चैनल से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक नया नाम भी दिया। स्मृति ईरानी ने कहा, ''भारत टूटा नहीं है तो तो जोड़ने की बात कहां से आई, वे (कांग्रेस) इसे एक साथ रखने की बात कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा असल में एक "कांग्रेस ढूंढो यात्रा" की तरह है।''

स्मृति ईरानी ने कहा, ''कांग्रेस ढूंढो यात्रा' को इन्हें 8 दिसंबर के बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों के नतीजे आने के बाद शुरू करने चाहिए।'' उन्होंने कहा, आपने देखा ही होगा चुनाव में गांधी परिवार गायब था।''

इससे पहले भी स्मृति ईरानी कांग्रेस की भारक जोड़ो यात्रा का मजाक बना चुकी हैं। राहुल का मजाक उड़ाते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता भरत सोलंकी को राहुल का भाषण बर्दाश्त नहीं हुआ था इसलिए उन्होंने अनुवाद बंद कर दिया और माइक ही छोड़ दिया था। उस वक्त ईरानी ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को 'पाखंड' कहा था।

स्मृति ईरानी ने कहा था, ''तमिलनाडु में, यह (यात्रा) एक व्यक्ति के साथ थी जिसने कहा था कि भारत की धरती पर एक कदम होगा तो बीमार पड़ जाएगा, तब राहुल गांधी ने गोहत्या में शामिल एक व्यक्ति के कंधे पर हाथ रखा। मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए थे।''

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य 150 दिनों में 3,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करना है। इस यात्रा का मकसद देश में कांग्रेस को भी एकजुट करने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+