स्मृति ईरानी की बेटी का मजाक उड़ा रहा था क्लासमेट, केंद्रीय मंत्री ने यूं सिखाया सबक
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाये जाने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक दमदार पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किस तरह उनकी बेटी का स्कूल में मजाक बनाया गया। अपनी बेटी जोइश ईरानी की तस्वीर शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने बताया कि क्यों इसे डिलीट करने के बाद भी फिर वह शेयर कर रही हैं।

बेटी का मजाक उड़ाने पर ईरानी ने किया दमदार पोस्ट
स्मृति ईरानी ने लिखा, 'मैंने कल अपनी बेटी की एक सेल्फी को डिलीट कर दिया था क्योंकि एक बेवकूफ उसे क्लास में बुली करता है, झा उसके लुक्स का मजाक बनाता है और अपने दोस्त से कहता है कि वह भी उसे मां के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो के लिए शर्मिंदा करें।' ईरानी ने बताया कि उनकी बेटी ने पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा और उन्होंने बात मान लिया था।
ईरानी ने बेटी के कहने पर हटाई थी फोटो
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैंने उसकी बात इसलिए मानी थी क्योंकि मैं उसकी आंखों में आंसू नहीं देख सकती।' हालांकि उनको बाद में इस बात का एहसास हुआ कि पोस्ट डिलीट करने से गलत आदमी को और ताकत मिलेगी और उस तस्वीर को फिर से शेयर करते हुए ईरानी ने लिखा,' मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मेरी इस हरकत से बुली को सपोर्ट मिला है।'

बेटी के क्लासमेट को सिखाया सबक
ईरानी ने बेटी के उस क्लासमेट के लिए लिखा, 'मेरी बेटी सफल खिलाड़ी है, लिंका बुक में उनका नाम दर्ज है, कराटे में ब्लैक बेल्ट है और विश्व चैंपियनशिप में उसे दो बार कांस्य पदक मिल चुका है, वह बहुत प्यारी बेटी है और हां बहुत सुंदर भी।' केंद्रीय मंत्री ने लिखा, 'तुम जितना चाहो उसे बुली करो, वो वापस लड़ेगी, वो जोइश ईरानी है और मुझे उसकी मां होने पर गर्व है। सीबीएसआई 10वीं की परीक्षा में केंद्रीय मंत्री की बेटी ने 82 फीसदी अंक अर्जित किए थे।












Click it and Unblock the Notifications