Valentine's Day पर स्मृति ईरानी को मिला बेहद रोमांटिक सरप्राइज, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
नई
दिल्ली। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर अपनी पोस्ट से लोगों को सरप्राइज कर देती हैं लेकिन आज यानी कि 14 फरवरी को स्मृति ईरानी खुद सरप्राइज हो गई हैं, दरअसल प्रेम-दिवस के मौके पर स्मृति ईरानी ने अपने इंस्ट्रागाम पर बताया कि आज पति जुबिन ईरानी ने उनको सरप्राइज गिफ्ट दिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
स्मृति ईरानी ने शेयर की-गुलदस्ते की फोटो
दरअसल स्मृति ईरानी ने इंस्टा पर एक गुलाबों के गुलदस्ते की फोटो शेयर की है, जो कि उनके पति ने उन्हें दिया था, उन्होंने इस फोटो के साथ बहुत सारे हार्ट का ईमोजी बनाया है और अपने पति को टैग भी किया है। 43 वर्षीय स्मृति ईरानी की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, लोग स्मृति ईरानी को Valentine's Day की बधाई दे रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने पति के लिए बनाई थी एग फ्राइड राइस
आपको बता दें कि अभी हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपने सात लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को एग फ्राइड राइस की रेसिपी बताई थी औ उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के जरिए सात स्टेप्स वाली एग फ्राइड राइस रेसिपी को शेयर करते हुए लिखा था कि सिर्फ बच्चे ही खाने की फरमाइश नहीं करते और अपने पति को टैग करते हुए उन्होंने लिखा था कि @iamzfi के लिए हाजिर है 'एग फ्राइड राइस की रेसिपी'।
2001 में स्मृति ईरानी ने पारसी व्यवसायी जुबिन ईरानी से शादी की थी
मालूम हो कि 2001 में स्मृति ईरानी ने पारसी व्यवसायी जुबिन ईरानी से शादी की थी, इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं, स्मृति ईरानी , जुबिन की दूसरी पत्नी हैं, जुबिन की पहली पत्नी का मोना है, उनसे भी जुबिन को बेटी है, जो कि स्मृति-जुबिन के साथ ही रहती है।

स्मृति ईरानी की एक पोस्ट काफी वायरल हुई थी...
कुछ वक्त पहले स्मृति ईरानी की एक पोस्ट काफी वायरल हुई थी, दरअसल स्मृति ईरानी ने अपने पति की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके पति माथे पर हाथ रखे हुए थे, इस फोटो में स्मृति ईरानी ने कैप्शन लिख दिया कि बीवी से परेशान। इसके बाद ही उनकी ये पोस्ट वायरल हो गई थी, लोगों ने जमकर इस फोटो के मजे लिए थे और स्मृति के मजाक की काफी तारीफ की थी।
स्मृति तीन बहनें हैं
गौरतलब है किस्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था, उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली से ही प्राप्त की,उनका परिवार पंजाबी और बंगाली से संबंधित है, स्मृति तीन बहनें हैं, उनका परिवार बहुत ही रूढ़िवादी था, सारी बंदिशें तोड़कर स्मृति ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा, उन्होंने 1988 में मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया लेकिन फाइनल नहीं जीत पाईं, इसके बाद में वह मुंबई चली आईं,उन्होंने टेलिविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी'में तुलसी का किरदार निभाया, इससे उसे काफी लोकप्रियता मिली।












Click it and Unblock the Notifications