स्मृति ईरानी की चेतावनी, अनप्रोडक्टिव राहुल गांधी संसद में 'ऐसी' हिमाकत ना करें

अमेठी में राहुल गांधी को पटखनी देने वाली स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल गांधी राजनीतिक रूप से प्रोडक्टिव नहीं हैं। राहुल के स्मृति ने चेतावनी भी दी है।

नई दिल्ली, 20 जुलाई : स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अनप्रोडक्टिव (Rahul Gandhi Unproductive) करार दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर कटाक्ष किया और कहा, उनकी विदेश यात्राएं खुद कांग्रेस पार्टी के लिए बोझ बनती जा रही है। उन्होंने कहा, राहुल राजनीतिक रूप से अनुत्पादक हो सकते हैं लेकिन उन्हें संसद की उत्पादकता पर लगातार अंकुश लगाने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। बता दें कि स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी का गढ़ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश की अमेठी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने राहुल गांधी को पटखनी दी थी, जिसे कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका माना गया। फिलहाल, राहुल गांधी केरल की वायनाड लोक सभा सीट से सांसद हैं।

Recommended Video

    Parliament Session: Smriti Irani ने Rahul Gandhi को सरगना क्यों कहा ? | वनइंडिया हिंदी *Politics
    Rahul Politically Unproductive

    Rahul Politically Unproductive

    राहुल गांधी पर हमला करते हुए, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल का राजनीतिक जीवन संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के अनादर के प्रदर्शन के साथ बिताया गया है। उन्होंने कहा, राहुल अब लोकसभा की उत्पादकता को कम करने पर अड़े हैं। स्मृति ईरानी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, राहुल गांधी राजनीतिक रूप से अनुत्पादक हो सकते हैं, लेकिन संसद की उत्पादकता पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

    संसद में व्यवधान से नाराज

    संसद में व्यवधान से नाराज

    गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल मूल्य वृद्धि पर विरोध कर रहे हैं। विरोध के कारण संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है। संसद में व्यवधान से खफा स्मृति ईरानी ने बुधवार को राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता "राजनीतिक रूप से अनुत्पादक" हो सकते हैं, लेकिन उन्हें विधायिका की उत्पादकता पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

    लोक सभा में हंगामा

    लोक सभा में हंगामा

    बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हुआ है। सोमवार से शुरू हुए संसद सत्र के बाद लोक सभा में कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने कुछ खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने और सामान्य रूप से कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों पर हंगामा किया। हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही बाधित हुई। सांसदों को लोक सभा स्पीकर के आसन के पास तख्तियां लहराते भी देखा गया। सदन में व्यवस्था न बनने और शोरशराबे के कारण बहुत कम कामकाज हुआ है।

    राहुल संसदीय परंपराओं का अनादर करते !

    राहुल संसदीय परंपराओं का अनादर करते !

    सरकार और विपक्ष ने एक दूसरे पर देश के सामने गंभीर मुद्दों पर बहस से भागने का आरोप लगाया है। इसी बीच राहुल गांधी पर हमला करते हुए, स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल का राजनीतिक जीवन संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के अनादर के प्रदर्शन के साथ बीता है। उन्होंने कहा, राहुल अब लोकसभा की उत्पादकता कम करने पर अड़े हैं। ईरानी ने राहुल की लगातार विदेश यात्राओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी ही पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है।

    संसद परिसर में विपक्षी के प्रदर्शन से नाराजगी !

    संसद परिसर में विपक्षी के प्रदर्शन से नाराजगी !

    बता दें कि मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी व अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद के संसद में गांधी प्रतिमा के सामने महंगाई और आवश्यक वस्तुओं पर 5 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की कीमत के विरोध में प्रदर्शन किया। संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। सरकार से जरूरी चीजों के दाम कम करने की मांग की गई। मानसून सत्र के पहले दिन भी दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा देखा गया। कुछ घंटे के भीतर संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। संसद का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान 18 बैठकें होंगी।

    40 फीसद से भी कम अटेंडेंस

    40 फीसद से भी कम अटेंडेंस

    बकौल स्मृति ईरानी 2004 से 2019 के बीच अमेठी के सांसद के रूप में राहुल गांधी ने संसद में कभी भी कोई सवाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल ने अमेठी निर्वाचन क्षेत्र को "त्याग" दिया। बकौल ईरानी, वायनाड के सांसद बनने के बाद 2019 में शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल की लोक सभा में उपस्थिति 40 प्रतिशत से भी कम थी। उन्होंने कहा कि राहुल ने कभी भी किसी प्राइवेट मेंबर बिल का प्रस्ताव नहीं दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+