#GuessTheSong: स्मृति ईरानी ने शेयर की रोचक तस्वीर, पूछा-बताइए कौन सा गाना है?

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो अक्सर अपनी तस्वीरें और विचार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, उनकी पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार भी करते हैं इसलिए वो जब भी कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, वो वायरल हो जाता है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है।

स्मृति ईरानी ने फोटो डालकर दिया गाने का HINT

स्मृति ईरानी ने फोटो डालकर दिया गाने का HINT

ऐसी ही एक पोस्ट उनकी सुबह से वायरल हो रही है, स्मृति ईरानी ने आज सुबह इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को एक चैलेंज दिया है, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद लोगों से गाना गेस करने को कहा है।

30 हजार से ज्यादा लाइक्स

ईरानी की पोस्ट को अब तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कई लोग कमेंट्स कर चुके हैं, बहुत सारे लोगों ने 'अखियों के झरोखों से' गाना गेस किया है तो वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा- 'अखियों से गोली मारे' वहीं एक यूजर ने गेस किया- 'दिल के झरोंखों में तुझको बिठाकर'।

बिना मेहनत के हासिल कोई भी ताज नहीं होता

अभी हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपने यूजर्स के लिए एक प्रेरक पोस्ट लिखी थी, स्मृति ईरानी ने लिखा था कि टूटने लगे जब हौसला तो बस याद रखना बिना मेहनत के हासिल कोई भी ताज नहीं होता, ढूंढ लेना अंधेरों में मंज़िल अपनी जुगनू कभी रोशनी का मोहताज नहीं होता। स्मृति ईरानी ने इस कोट के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थीं, जिसमें वो पीले रंग की साड़ी में संसद के सामने नजर आ रही थीं।

ऐतिहासिक जीत

स्मृति ईरानी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात देते हुए जीत दर्ज करके इतिहास रचा है, हालांकि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भी स्मृति ईरानी अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार थीं लेकिन राहुल गांधी ने उनको हरा दिया थ लेकिन इस बार खुद राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+