पीएम मोदी को मिले अवार्ड पर राहुल ने कसा तंज तो स्मृति ईरानी ने दिया यह जवाब
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड के सम्मानित किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कटाक्ष पर स्मृति ईरानी ने जवाब दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं अपने प्रधानमंत्री जी को कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड हासिल करने पर बधाई देता हूं। राहुल गांधी ने तंज करते हुए कहा कि यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है।

राहुल ने कहा है कि यह अवार्ड पहले किसी को दिया नहीं गया और अलीगढ़ की एक गुमनाम कंपनी की ओर से समर्थित है। इसके पार्टनर पतंजलि और रिपब्लिक टीवी हैं। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान ने ट्वीट करते हुए लिखा धनी!!! यह एक ऐसे व्यक्ति की तरफ से आया है जिनके शानदार परिवार ने खुद को भारत रत्न प्रदान करने का फैसला लिया।
बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार यह पुरस्कार तीन आधार रेखा पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट पर केंद्रीय है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को प्रदान किया जाएगा। वहीं पुरस्कार के प्रशस्तिपत्र में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी का चयन देश को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिए दिया गया है। पीएम मोदी के यह अवार्ड दिए जाने पर लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर कहा है कि परम आदरणीय प्रधानमंत्री जी को अद्वितीय अनोखा, अनूठा और अद्भुत अवार्ड मिलने पर कोटि-कोटि बधाई।
यह भी पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की वेबसाइट पर लिखे मिले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, जानिए क्यों?
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications