जल्दी ही 'मां' बनने वाली हैं भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी

इन्हें चढ़ा गूगल फीवर
अब स्मृति हिंदी फिल्मों से शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म आल इज वेल होगी। इस फिल्म में वह मां का किरदार करती हुई दिखेंगी। स्मृति ईरानी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मां बनेंगी। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है।
फिल्म में स्मृति ऋषि कपूर की पत्नी और अभिषेक बच्चन की मां बनेंगी। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। मजे की बात यह है कि स्मृति ईरानी और अभिषेक बच्चन की उम्र में कोई अंतर ही नहीं है। मां और बेटे दोनों एक ही साल 1976 में पैदा हुए हैं। स्मृति ईरानी की पैदाइश भी 1976 है और अभिषेक बच्चन का जन्म भी इसी साल हुआ है। गौरतलब है कि उनकी फिल्म के इंतजार में कई राजनैतिक सितारे ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी पलकें बिछाए बैठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications