स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- लगे रहो भाई, गुजरात फिर भी हारोगे
नई दिल्ली। भले ही गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो, बावजूद इसके सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। खास तौर से कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी का दौर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक आदमी जो बेल पर है कोर्ट का मजाक उड़ा रहा है। लगे रहो भाई, गुजरात फिर भी हारोगे। साल मुबारक। स्मृति ईरानी ने ये ट्वीट राहुल गांधी के ही एक ट्वीट के जवाब में दिया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में अमित शाह के बेटे जय शाह को लेकर पीएम मोदी की चुप्पी को टिप्पणी की थी। इसी के जवाब में स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है।

गुजरात चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक आदमी जो बेल पर है, कोर्ट का मजाक उड़ा है. लगे रहो भाई गुजरात फिर भी हारोगे। साल मुबारक। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर ट्वीट करके निशाना साधा, इसके बाद शनिवार को भी स्मृति ईरानी ने एक और ट्वीट राहुल गांधी पर किया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि शायद राहुल गांधी रूस, इंडोनेशिया और कजाकिस्तान में चुनाव जीतने की योजना बना रहे हैं? बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस ट्वीट के जवाब में स्मृति ईरानी ये ट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जय शाह के मामले में 'चुप्पी' को लेकर सवाल उठाए थे।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने खास तौर से मोर्चा संभाल रखा है। लगातार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर हैं। इस साल के आखिर में गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी भी खास तैयारी में जुटी है। पार्टी की रणनीति यहां फिर से जीत दर्ज करने की है। इसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में वार-पलटवार का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications