इस मशहूर हस्ती के बेटे के लिए टीचर बनीं स्मृति ईरानी, Video वायरल

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं, वो अक्सर अपने से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, इस वक्त भी वो उनका एक वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, इस वीडियो में स्मृति एक नन्हें बच्चे को पढ़ाते हुए नजर आ रही हैं।

टीवी क्वीन एकता कपूर के बेटे के लिए टीचर बनीं स्मृति ईरानी

टीवी क्वीन एकता कपूर के बेटे के लिए टीचर बनीं स्मृति ईरानी

दरअसल ये बच्चा टीवी क्वीन एकता कपूर के बेटे का है, एकता और स्मृति के बीच गहरी दोस्ती हैं, इस बात से किसी को कोई इंकार नहीं है, दोनों की साथ में फोटोज और वीडियो सामने आते रहते हैं, अब स्मृति ईरानी का एकता के बेटे रवि के साथ का वीडियो वायरल हुआ है, जो खुद एकता ने शेयर किया है।

एकता ने शेयर किया Video

वीडियो में स्मृति एकता के बेटे रवि को कविता और कहानी सुना रही हैं, वीडियो में एकता स्मृति से पूछती हैं कि आप रवि के लिए कितनी किताबें लाई हैं, आप रवि को इंटेलेक्चुअल बनाएंगी, वीडियों में एकता स्मृति की लाई हुई किताबें भी दिखाती हैं, वीडियो को एकता ने 'मौसी ड्यूटी' कैप्शन किया है।

सरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनी हैं एकता कपूर

सरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनी हैं एकता कपूर

बता दें कि एकता कपूर, इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनी थीं, फिल्म अभिनेता जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर अविवाहित हैं। इससे पहले उनके भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए ही पिता बने थे। करीब तीन साल पहले सरोगेसी के जरिए पिता बने तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है।

एकता के भाई भी सरोगेसी के जरिए बने हैं पिता

एकता के भाई भी सरोगेसी के जरिए बने हैं पिता

एकता कपूर की अपने भतीजे लक्ष्य से काफी बनती है और वो अक्सर उसके साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक टीवी इंटरव्यू में एकता कपूर ने बताया था, 'लक्ष्य के आने के बाद मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई है, अपने भाई को खुश देखकर शायद एकता ने भी सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला लिया था, फिलहाल टीवी की महारानी कही जाने वाली एकता और स्मृति ईरानी की दोस्ती चर्चा का विषय बनी है, लोग दोनों की दिलखोलकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+