स्‍मृति को हलफनामा देते वक्‍त क्‍यों नहीं आई थी यह 'स्‍मृति'

Smriti Irani and bjp is not in situation to defend her qualification issue
नई दिल्‍ली। मोदी की सुपर टीम में सुपीरियरिटी का पैमाना क्‍या हो, अब इस पर घमासान शुरु हो गया है। स्मृति ईरानी को दसवीं पास करार देकर विरोधियों ने एक नया दांव चल दिया है, जिसके बचाव में अब भारतीय जनता पार्टी और ईरानी के पसीने छूट रहे हैं। स्‍मृति ने पलटवारकर ते हुए कहा है कि उनका मूल्‍यांकन उनके कामकाज के आधार पर किया जाना चाहिए।

शैक्षिक योग्यता विवाद पर राजग सरकार की नवनियुक्त मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष के हमले का गुरुवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि काम से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस ने यह मुद्दा उठाया है।
स्मृति ईरानी ने कहा है संगठन ने मेरी योग्यता को परखा है इसलिए काम के आधार पर मेरा मूल्यांकन किया जाए।

गौरतलब है कि कांग्रेस के अजय माकन ने स्मृति ईरानी की शैक्षिक योग्यता को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि 12वीं पास स्मृति ईरानी को राजग सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बना दिया गया। बाद में भाजपा ने जवाबी हमला करते हुए सोनिया और राहुल गांधी की शैक्षिक योग्यता का मुद्दा उठा दिया।

अब पूरी घमासान पर पार्टी बैकफुट पर आ गई है। कहा जा रहा है कि स्‍मृति ने हलफनामे में भी गलत जानकारी देकर कानून को गुमराह किया था। अब जब उन्‍हें शिक्षा मंत्री का पद मिलने जा रहा है तो लोगों ने उनकी शिक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, जिस पर पार्टी की फजीहत हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+