केजरीवाल पर बरसीं स्मृति ईरानी, कहा- आपने एक 'जज' बनकर सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट दे डाली
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली, 01 जून: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी को पूछताछ के लिए सत्येंद्र जैन की हिरासत मिल गई है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को सीएम केजरीवाल से कई प्रश्न पूछे। साथ ही कहा कि आपने एक जज बनकर सत्येंद्र जैन को क्लिट चिट दे दी।
Recommended Video

उन्होंने पूछा कि केजरीवाल जी, क्या यह सच है कि सत्येंद्र जैन ने खुद इनकम डिस्क्लोजर 2016 के तहत घोषणा की थी कि वह अंकुश जैन और वैभव जैन के साथ मिलकर 16.39 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है? इसके आगे केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि क्या यह सच है कि मुख्य आयकर आयुक्त ने इस बात को खारिज कर दिया कि 16.39 करोड़ रुपये के असली मालिक न तो अंकुश जैन थे और न ही वैभव जैन बल्कि सत्येंद्र जैन खुद इस काले धन के मालिक थे?
मनी लॉन्ड्रिंग की या नहीं?
अरविंद केजरीवाल जी क्या वो इस बात को स्पष्ट कर सकते हैं कि सतेंद्र जैन ने 4 शैल कंपनियों को अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये की, 56 शैल कंपनियों के माध्यम से, हवाला ऑपरेटर्स के सहयोग से, 2010-16 तक मनी लॉन्ड्रिंग की या नहीं? स्मृति ईरानी ने पूछा कि अब तो निचली अदालत ने भी कहा कि 16 करोड़ 39 लाख की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है, इसपर केजरीवाल जी क्या कहेंगे?












Click it and Unblock the Notifications