कांग्रेस MLA के 'रेप' टिप्पणी पर भड़कीं जया और ईरानी, कहा- 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा लगा ये सब...'
कांग्रेस MLA के 'रेप' टिप्पणी पर भड़कीं जया और ईरानी, कहा- 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा लगा ये सब...'
नई दिल्ली, 17 दिसंबर: कर्नाटक कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि 'जब बलात्कार को रोका नहीं जा सकता तो लेटिए और मजे लीजिए...।' कांग्रेस नेता के बयान को लेकर संसद में हंगामा जारी है। कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार के 'रेप' वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सपा सांसद जया बच्चन भड़की हुई हैं। दोनों महिला नेताओं ने कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार के बयान की आलोचना की है और उन्हे पार्टी से निलंबित करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ''विधानसभा जो महिला को संरक्षित करने का संकल्प लेती है, उस धरा पर कांग्रेस नेता ने जो बयान दिया है वो शर्मनाक है। कांग्रेस का वो नेतृत्व जो उत्तर प्रदेश में कहता है 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं'। तो पहले कांग्रेस इस नेता को अपनी पार्टी से निष्काषित करें।''

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं, का नारा लगाते हैं और रेप के बारे में...'
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ''महिला सशक्तिकरण की बात करने और उत्तर प्रदेश में "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" जैसे नारे लगाने से पहले कांग्रेस को पहले अपने नेता को निलंबित करना चाहिए।'' ये बहुत शर्मनाक है कि विधानसभा के अंदर कांग्रेस के एक नेता ने महिलाओं के बारे में शर्मनाक बयान दिया है कि 'एक महिला का बलात्कार होने पर आनंद लेना चाहिए।''

'पार्टी फौरन वैसे नेता को निकाले, जो रेप के बारे में...'
कर्नाटक कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार की 'बलात्कार' टिप्पणी पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, ''शर्मनाक हरकत, शर्मनाक हरकत। पार्टी को उनसे निपटना चाहिए और बहुत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि यह दूसरों के लिए एक उदाहरण हो कि वे इस तरह की बातें न सोचें, सदन में इसके बारे में बात करना भूल जाएं।''

'ऐसी मानसिकता वाले लोग संसद में क्यों बैठे हैं...'
सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, ''अगर आपके पास ऐसी मानसिकता वाले लोग विधानसभा या संसद में बैठे हैं, तो चीजें कैसे बदल सकती हैं? हमें उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर एक मिसाल कायम करनी होगी ताकि कोई कभी इस तरह बोलने की हिम्मत न करे। यह घृणित है, मैं स्तब्ध हूं।''
Recommended Video
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications