दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस के दो कोच में निकलने लगा धुंआ, खाली कराई गई ट्रेन
नई दिल्ली। बिहार के जमुई में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है। यहां दरभंगा कोलकाता एक्सप्रेस के दो कोच से धुंआ निकलने की वजह से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने जब ट्रेन के कोच के भीतर से धुंआ निकलते देखा तो सभी लोग कोच से बाहर आ गए। दरअसल ट्रेन को झाझा रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात 8.25 पर रोक दिया गया था। जिसके बाद ट्रेन के कोच के भीतर से निकल रहे धुंए पर नियंत्रण पा लिया गया। जिसके बाद एक बार फिर से ट्रेन 9.27 बजे रवाना हो गई। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर रेलवे स्टेशन पर रेल हादसा सामने आया था। यहां प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर चार ट्रेन के कोच के डिब्बे पटरी से उतर गए थे, हालांकि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications