दिल्ली में स्मॉग कम होने का नाम नहीं ले रहा, कक्षा पांच तक के स्कूल बंद
नई दिल्ली। देश की राजधानी में हवा में जहर इस कदर घुल गया है कि अब लोगों का यहां सांस लेना भी दुसवार हो गया है। लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण की वजह से पूरी दिल्ली में स्मॉग छा गया है, इंडिया गेट के पास स्मॉग का यह आलम है कि सड़क पर देखना तक मुश्किल हो रहा है। हवा में जह का आलम यह है कि इसकी वजह से दिल्ली में कक्षा पांच तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

लोगों को हो रही काफी समस्या
दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को मास्क पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, लोग सिर दर्द की शिकायत कर रहे हैं, आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, नाक का बहना और डिप्रेशन लगातार लोगों में बढ़ रहा है। इंडियन मेगिकल एसोसिएशन ने इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी करार दिया है।
काफी गंभीर स्तर पर पहुंचा स्मॉग
दिल्ली शहर की हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 448 पर पहुंच गया है, जोकि दिवाली के मौक पर 403 था, ऐसे में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण में कमी होने की बजाए इसमे और बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष 5 नवंबर को यह 485 था, जिसके चलते लोगो को देखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली वालों को इस बात का भरोसा था कि उन्हे अब इस तरह का स्मॉग देखने को नहीं मिलेगा लेकिन एक बार फिर दिल्ली को स्मॉग ने अपनी चपेट में ले लिया है।
पार्किंग के दाम चार गुना बढ़े
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे स्मॉग की वजह से पार्किंग की कीमतों में चार गुना की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है, साथ ही मेट्रो के किराए में काफी कमी की गई है। सोशल मीडिया पर दिल्ली की तमाम धुंध की तस्वीरें लोग साझा कर रहे हैं जोकि यहां की स्थिति को दर्शाता है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि दिल्ली गैस चैंबर बन गई है, हर वर्ष इस महीने में यह होता है, हमें इसका समाधान ढूंढना होगा, पास के राज्यों में फसलों को जलाने से रोकना होगा।
इसे भी पढ़ें- आधार से लिंक नहीं है मोबाइल तो बंद नहीं होगा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही निर्णय












Click it and Unblock the Notifications