28 नवंबर के बाद दिल्ली में फिर लौट सकता है Smog
नई दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर Smog में लिपट सकती है। संभावना है कि 28 नवंबर को दिल्ली में फॉग और स्मॉग दोनों लौट सकते हैं। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि 28 नवंबर से पहले दिल्ली में प्रदूषण के बहुत ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है लेकिन इसके बाद स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। इस दौरान हवाओ की गति भी 9 से 12 किलोमीटर तक रहेगी। वहीं स्काइमेट प्रमुख मेट्रोलॉजिस्ट डॉ. महेश पलावत ने कहा कि संभावना थी कि दिल्ली में अभी उत्तर पश्चिमी हवाएं जारी रहेंगी। इसकी वजह से ना तो कोहरा बढ़ सकता है ना ही स्मॉग। हालांकि दक्षिण पश्चिमी हवाएं दिल्ली में चलेंगी जिससे नमी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो अभी 26 नवंबर से पहले कोहरा छाने की आशंका नहीं है। अभी हवाओं की गति उसी तरह से बनी रहेगी। वहीं प्रदूषण के मसले पर दिल्ली में पिछले तीन दिनों से प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मानें तो बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 320 था।
आनंद विहार, डीटीयू और गाजियाबाद में एक हफ्ते बाद एयर इंडेक्स फिर से 400 पार चला गया। सीपीसीबी के अनुसार आनंद विहार के एयर इंडेक्स 403, डीटीयू का 403 और गाजियाबाद का 418 एयर इंडेक्सथ थी। कुछ जगहों की हवा फिर से जहरीली हो रही है। अभी भी दिल्ली के ज्यादातर जगहों पर पीएम 2.5 की मात्रा 3 से 4 गुना ज्यादा तक बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications