होली खेलकर लोकसभा में घुसे भाजपा सांसद, स्पीकर ने कहा Get out
नयी दिल्ली। चारों तरफ होली का खुमार छाया हुआ हैं। रंगों को गुलाल की बातें हो रही हैं। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा रहे हैं। इस होली का असर लोकसभा सांसदों पर भी दिखा। बुधवार को भाजपा के सांसद होली के गुलाल खेलकर लोकसभा में पहुंचे तो उन्हें बाहर जाने का आदेश दे दिया गया। भाजपा के दो सांसद चेहरे पर गुलाल लगाकर लोकसभा में पहुंचे। जिसके बाद उन्हें स्पीकर के आसन से बाहर जाने का संकेत दिया गया। संकेत मिलने के बाद वे सदन से बाहर चले गए।

इन सांसदों में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और एक और सांसद शामिल थे। जिस वक्त ये सांसद चेहरे पर गुलाल लगाए सदन में आए उस समय सदन में बीमा विधि संशोधन विधेयक पर चर्चा चल रही थी। उपाध्यक्ष एम थम्बीदुरै ने इस पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन वह अपने सहायक से कहते सुने गए कि यह ठीक नहीं है।
जिसके बाद भाजपा सांसद ब्रिज भूषण सिंह ने जगदंबिका पाल को बाहर जाने को कहा और वो चले। गौरतलब है कि आज संसद में सांसदों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी।












Click it and Unblock the Notifications