SM Krishna No More: कांग्रेस के डीके बीजेपी के एसएम कृष्णा के क्यों छूते थे पैर? वजह है बेहद खास
SM Krishna No more: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। बेंगलुरु में अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। 92 वर्ष के एसएमकृष्णा लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।
साल 2023 में केंद्र सरकार ने एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। एस एम कृष्णा के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत बीजेपी और कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक जाहिर किया है।

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने ट्वीट किया, "राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री एस.एम. कृष्णा के निधन से बहुत दुखी हूं, जिनके नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा की विरासत ने हमारे राज्य और राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने कर्नाटक की प्रगति को आकार दिया और बेंगलुरु के लिए शासन के प्रति उनके कॉर्पोरेट दृष्टिकोण ने उन्हें कई लोगों का प्रिय बना दिया।'
'उनकी आत्मा को शांति मिले यही ऊपरवाले से प्रार्थना है'
'हम अभी भी बेंगलुरु को एक वैश्विक शहर के रूप में स्थापित करने के उनके दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति ऊपरवाला दे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।'
आपको बता दें कि कर्नाटक के मौजूदा डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का एसएमकृष्णा से काफी खास रिश्ता है, दोनों के बीच अपनी-अपनी पार्टियों की वजह से राजनीतिक मतभेद भले ही हों लेकिन निजी तौर पर डीके शिवकुमार कर्नाटक के पूर्व सीएम की काफी इज्जत करते थे और उनके पैर छूकर प्रणाम करते थे।
डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की शादी अमर्त्य हेगड़े से हुई है
इसके पीछे एक बड़ा कारण था। डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की शादी साल 2021 में कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुई है। एसएसकृष्णा बेटे अमर्त्य हेगड़े के नाना थे। मालूम हो कि वीजी सिद्धार्थ ने साल 2019 में आत्महत्या कर ली थी। आपको बता दें कि मनमोहन सरकार में 2009 से 2012 तक भारत के विदेश मंत्री रहे एसएमकृष्णा ने साल 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

डीके शिवकुमार की शादी उषा शिवकुमार से 1993 में हुई थी
बेटी के पिता औऱ उम्र में डीके से काफी बड़े होने की वजह से ही डीकेशिवकुमार कर्नाटक के दिग्गज नेता रहे एसएम कृष्णा का सम्मान करते थे। जब वो डिप्टी सीएम चुने गए थे तो एमएमकृष्णा के घर उनका आशीष भी लेने पहुंचे थे और उन्होंने तब उनके पैर भी छूए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
मालूम हो कि डीके शिवकुमार की शादी उषा शिवकुमार से 1993 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं - ऐश्वर्या और आभरण और एक बेटा आकाश है।
एक नजर सियासी सफर पर
- एसएम कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे ।
- मनमोहन सरकार में 2009 से 2012 तक वो भारत के विदेश मंत्री की भूमिका भी निभाई था।
- साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए थे।
- लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने उम्र हो जाने की वजह से उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।
- रिटायर होने पर उन्होंने कहा था कि वो अपनी मर्जी से राजनीति से संन्यास ले रहे हैं, अब इस उम्र में वो पार्टी की सेवा मन के मुताबिक नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से संन्यास ले रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications