Video: जब सूरज के माथे पर सजी बुध की बिंदी
नयी दिल्ली। आकाश में आज एक अद्भुत नजारा दिखा। सूरज पर आज थोड़ी देर के लिए बिंदी सज गई। दुनियाभर के लोगों ने इस नजारे को अपने आंखों से देखा। नासा ने इस अद्भुत नजारे का वीडियो जारी किया।

दरअसल जब सूर्य से सामने से होकर बुध ग्रह गुजरा तो ऐसा मालूम हुआ जैसे सूरज के माथे पर से काली बिंदी गुजर रही हो। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह दृश्य शाम 4.43 बजे से सूर्यास्त शाम 7.01 बजे तक देखा गया। जानकारों के मुताबिक ये एक दुर्लभ नजारा था, जो एक सदी के दौरान लगभग 10 बार देखी जाती है।
इससे पहले ये आखिरी बार 2006 में देखा गया था। उसके बाद अब देखा गया। दुनियाभर के लाखों लोगों ने इसे देखा, हलांकि इस नंगी आंखों से न देखने की सलाह दी गई थी। गौरतलब है कि बुध सबसे छोटा और सूर्य के सबसे पास स्थित ग्रह है। बुध सूर्य का एक चक्कर लगाने में 88 दिनों का समय लेता है।












Click it and Unblock the Notifications