1 दिसंबर को होगी SKM की आपात बैठक, MSP कमेटी को लेकर आंदोलन पर लिया जाएगा फैसला
संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 दिसंबर को एमएसपी को लेकर बैठक करने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली, 29 नवंबर। कृषि कानूनों पर सरकार को घुटनों पर लाकर अब किसान संगठनों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। अब किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 दिसंबर को एमएसपी को लेकर बैठक करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन कादियान के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियान ने कहा कि एक दिसंबर को एसकेएम की बैठक होगी। इस कमेटी में एमएसपी कमेटी को लेकर आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा।

इसके अलावा एसकेएम की 4 दिसंबर को होने वाली बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि चार दिसंबर को भी बैठक होगी, लेकिन यह एक आपातकालीन विशेष बैठक है जो सरकार के साथ 11 दौर की वार्ता के लिए जाने वाले किसान संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित की जाएगी।
पंजाब के किसान नेता ने कहा कि सरकार की एमएसपी को लेकर क्या योजना है हमें 30 नवंबर तक जवाब दे, वर्ना 1 दिसंबर को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या करना है। पंजाब के 32 किसान यूनियनों के नेताओं की आज सिंघू बॉर्डर पर बैठक हुई, इस बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि एमएसपी गारंटी का कानून, किसानों के खिलाफ मामले वापस लेने, आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजा देने सहित हमारी कुल 6 मांगे हैं, जिन पर जवाब देने के लिए सरकार के पास मंगलवार तक का समय है।












Click it and Unblock the Notifications