अलीगढ़: 6 गायों का शव मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने दी आंदोलन की धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में छह गायो का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यह घटना अलीगढ़ के भोगपुर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा की है, जहां गायों का शव पाया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना दो से तीन दिन पुरानी है। घटना सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक इसके पीछे किसका हाथ है यह साफ नहीं हो सका है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में गो हत्या पृरी तरह से पाबंदी है।

aligarh

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। तमाम हिंदूवादी संगठन और कार्यकर्ता घटना के बाद सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी है कि अगर गो हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जाम लगा देंगे। लोगों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने आखिरकार इस मामले में केस दर्ज किया। खुर्जा के सीओ गोपाल सिंह ने लोगों को मामले में कार्रवाई करने भरोसा दिलाते हुए थाना अररिया में मामला दर्ज कराया। पुलिस लगातार इस मामले में आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। हिंदूवादी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर भारद्वाज ने धमकी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+