फ्लिपकार्ट पर बिक रहा था नकली सामान, फेमस कंपनी ने किया मुकदमा
Recommended Video

नई दिल्ली। अमेरिकी लाइफस्टाइल और फुटवेयर ब्रैंड स्केचर्स ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के खिलाफ नकली सामान बेचने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है। स्केचर्स ने फ्लिपकार्ट और उसके चार सहयोगी वेंडर्स के खिलाफ कथित तौर पर नकली सामान बेचने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया है। स्केचर्स को भारत में फ्लिपकार्ट पर उसके नाम से नकली प्रोडक्ट बेचने की खबर मिली थी। जिसके बाद स्केचर्स ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

छापे में मिले 15 हजार जोड़ी नकली जूते
कोर्ट की तरफ से नियुक्त लोकल कमिश्नरों की मदद से स्केचर्स ने दिल्ली और अहमदाबाद में रीटेल नेट, टेक कनेक्ट, यूनिकेम लॉजिस्टिक्स और मार्को वैगन की सात गोदामों पर नकली सामान पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। जहां से टीम को 15000 नकली जूतों की जोड़ियां बरामद हुईं। इकॉनोमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, कंपनी इन वेंडरों के अन्य गोदामों पर छापे मार सकती है। इस मामले पर कंपनी के प्रवक्ता ने कोई भी सूचना देने से इंकार कर दिया है।

फ्लिपकार्ट के हैं लाखों ग्राहक
स्केचर्स के प्रवक्ता ने बताया, 'फ्लिपकार्ट ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जो देश भर के ग्राहकों को सेलर्स से जोड़ती है। हम इंटरमीडियरी के तौर पर काम करते हैं। हम अपना बिजनस ईमानदारी और कानून के मुताबिक करते हैं। हम इस मामले पर कुछ कॉमेंट नहीं कर सकते क्योंकि मामला अदालत में है।' अधिकारी ने यह भी बताया कि कंपनी अपने ब्रांड नाम की सुरक्षा और कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई करेगी।

ऑनलाइन नकली सामान की शिकायतें बढ़ीं
पिछले कुछ साल में ब्रैंड और कन्ज्यूमर्स की तरफ से नकली माल की शिकायतें बढ़ी हैं और अदालतों में ऐसे मुकदमे भी बढ़े हैं। टॉमी हिलफिगर, कैलविन क्लायन, लिवाइस और सुपरड्राई ने पिछले तीन साल में कोर्ट की मदद से गोदामों पर छापे मारकर बड़ी संख्या में नकली सामान बरामद किए हैं। ये सामान सेलर्स या छोटे फैशन पोर्टल्स के पास से पकड़े गए थे। फ्लिपकार्ट देश के सबसे बड़े ऑनलाइन मार्केट प्लेस में से एक है। कंपनी 'फ्लिपकार्ट अश्योर्ड' मॉडल के तहत अपने प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले सामान के असली-नकली होने का पता लगाती है। उसके प्लेटफॉर्म पर एक लाख से अधिक सेलर्स रजिस्टर्ड हैं। उसने नकली सामान बेचने पर कई सेलर्स को ब्लैकलिस्ट भी कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications