बंगाल: सड़क दुर्घटना में परिवार के 6 सदस्यों की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में रविवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार एक परिवार के कम से कम छह सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना कोलकाता से लगभग 130 किलोमीटर दूर चपरा क्षेत्र में हुई। स्पोर्टस यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में सवार यह परिवार एक संबंधी के दाह संस्कार से लौट रहा था कि कार चालक का कार से नियंत्रण हट गया और कार पेड़ से टकरा गई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "मृतक एक ही परिवार के हैं और ये लोग एक संबंधी के दाह संस्कार के बाद नबद्वीप से लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications