अमूल के 6 डायरेक्टर्स ने किया पीएम मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर पहुंच गए हैं। आणंद में उन्होंने अमूल की चॉकलेट फैक्ट्री का उद्घाटन किया। जिसमें अत्याधुनिक चॉकलेट प्लांट भी शामिल है। आणंद के मोगर में हुई कार्यक्रम में अमूल के 6 डायरेक्टर्स ने इस इवेंट में हिस्सा नहीं लिया है। बोरसद से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह परमार ने कहा, मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। मेरे अलावा धीरूभाई चावड़ा, जुवनसिंह चौहान, राजूसिंह परमार, नीताबेन सोलंकी, चंदूभाई परमार भी नहीं गए।

कार्यक्रम में पीएम मोदी अपनी पीठ थपथपाते रहे
राजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि, मैंने अमूल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को बताया था कि मुझे प्रधानमंत्री के दौरे से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह एक राजनैतिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में पीएम मोदी अपनी पीठ थपथपाते रहे। अमूल को इस कार्यक्रम से कुछ हासिल नहीं हुआ है। बता दें कि, राजेंद्रसिंह अमूल डेरी के बोर्ड के 17 सदस्यों में से एक हैं। इस कार्यक्रम में पिछले साल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राम सिंह परमार शामिल हुए और पीएम मोदी का स्वागत किया। रामसिंह अमूल बोर्ड के चेयरपर्सन हैं।

निमंत्रण कार्ड में केवल बीजेपी नेताओं के नाम भी थे
राजेंद्रसिंह ने शनिवार को दावा किया था कि अमूल डेयरी समारोह पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने स्थानीय नेताओं के पोस्टर लगाए और पूरे कार्यक्रम स्थल को भाजपा के झंडों से पाट दिया। परमार ने कहा कि, मैं पिछले 12 साल से अमूल का उपाध्यक्ष हूं। मेरे पिता भी उपाध्यक्ष थे। इतने सारे प्रधानमंत्री अमूल आए हैं, लेकिन यहां राजनीतिक इवेंट कभी नहीं आयोजित किया गया। निमंत्रण कार्ड में केवल बीजेपी नेताओं के नाम भी थे और मंच पर केवल एक ही पार्टी के नेता देखने को मिले।

इवेंट में किसानों के 10-15 करोड़ रुपये के पैसे खर्च कर दिए बीजेपी ने
कार्यक्रम के बहिष्कार के कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि समारोह में डेयरी द्वारा किसानों के 10-15 करोड़ रुपये के पैसे खर्च किए गए। जहां आनंद, खेड़ा और वडोदरा के विभिन्न क्षेत्रों के लाखों किसान पहुंचे थे।
-
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?












Click it and Unblock the Notifications