तेलंगाना चुनाव में टीडीपी-जेएसपी के बीच गठबंधन को लेकर स्थिति अस्पष्ट
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, आंध्र प्रदेश में गठबंधन में शामिल टीडीपी और जन सेना पार्टी पड़ोसी राज्य में एक साथ चुनाव लड़ेंगीं या नहीं।
पार्टी नेताओं ने खुलासा किया है कि टीडीपी निश्चित रूप से तेलंगाना में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, लेकिन हमने तेलंगाना में जेएसपी या किसी अन्य पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा नहीं की है। पोलित ब्यूरो के एक सदस्य ने बताया, हम टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के साथ इस मामले पर चर्चा करने के बाद इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेंगे।

पोलित ब्यूरो के एक सदस्य ने कहा कि, उन्होंने तेलंगाना में चुनाव लड़ने वाली सीटों की संख्या पर भी निर्णय नहीं लिया है। तेलंगाना राज्य टीडीपी अध्यक्ष कसानी ज्ञानेश्वर के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा कि क्या सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाए या उन निर्वाचन क्षेत्रों का चयन किया जाए, जहां पार्टी मजबूत है।
तेलंगाना में जेएसपी के साथ गठबंधन के संबंध में टीडीपी नेताओं के एक वर्ग ने जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण की 32 विधानसभा क्षेत्रों में एकतरफा चुनाव लड़ने की घोषणा पर आपत्ति जताई है। जहां टीडीपी का मजबूत आधार है।
टीडीपी नेता ने कहा कि, जेएसपी ने उन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जहां हम मजबूत हैं।टीडीपी के साथ चुनावी गठबंधन की स्थिति में जेएसपी नेतृत्व को32 में से कुछ क्षेत्रों से हटना होगा। जेएसपी ने जिन सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। उनमें अधिकतर हैदराबाद और खम्मम जिले और उसके आसपास के इलाकों की सीटें हैं। जहां पर टीडीपी अपनी मजबूत प्रभाव रखती है।












Click it and Unblock the Notifications